फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 37 crore 21 lakh saplings were planted in the entire state, CM Yogi planted saplings in Ayodhya; this dist

यूपी: पूरे प्रदेश में रोपे गए 37 करोड़ 21 लाख पौधे, सीएम योगी ने अयोध्या में किया पौधरोपण; ये जिला रहा टॉप पर

Wed, 09 Jul 2025 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 09:35 PM IST
सार

Plantation in UP: पूरे प्रदेश में नौ जुलाई को 37 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए। यह अब तक का एक रिकॉर्ड है। सीएम योगी ने अयोध्या में पौधरोपण किया। 

विज्ञापन
UP: 37 crore 21 lakh saplings were planted in the entire state, CM Yogi planted saplings in Ayodhya; this dist
पौधों के साथ सेल्फी लेते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बुधवार को नया कीर्तिमान रचते हुए पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत राज्यभर में 37 करोड़ 21 लाख 40 हजार 925 पौधे रोपे गए। यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य 37 करोड़ से लगभग 21 लाख अधिक है, जो प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने अयोध्या के रामपुर हलवारा में सरयू नदी के किनारे त्रिवेणी वाटिका में बरगद, नीम और पीपल के पौधे रोपकर एक पेड़ मां के नाम महाभियान की शुरुआत की। इस दौरान लगाए पौधों को उन्होंने भगवान श्रीराम, धरती माता और जन्मदायिनी माता को समर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में एक्सप्रेसवे के किनारे हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। इसके बाद सीएम ने गोरखपुर के खाद कारखाना परिसर में चिलुआताल के पास भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन


अयोध्या में सोलर सिटी के पास दशरथ पथ पर जनसभा में सीएम ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल कायम की है। 2017 में जब भाजपा सरकार बनी, तब प्रदेश की नर्सरियों में सिर्फ पांच करोड़ पौधे थे। इस समय यह संख्या बढ़कर 52 करोड़ हो गई है। इसमें 10 गुना इजाफा हुआ है। इसी अवधि में 204 करोड़ पौधरोपण किया गया। इनमें से 75 फीसदी पौधे जीवित हैं। इसके चलते राज्य में पांच लाख एकड़ क्षेत्र में वनाच्छादन बढ़ा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों में यूपी का दूसरा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ चले हैं। योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को धरती माता और जन्म देने वाली मां के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सच्चा पुत्र वही है, जो अपनी मां की सेवा और रक्षा करता है। यह अभियान वर्तमान को संवारने और भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प भी है।

सर्वाधिक पौधरोपण वाले जिले या यहां सर्वाधिक पौधरोपण

सोनभद्र-15888285
झांसी-9951686
लखीमपुर खीरी-9675100
जालौन-9566224
मीरजापुर-9956290
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed