फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 36.50 crore plants will be planted in Uttar Pradesh.

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 : योगी सरकार ने रचा इतिहास, एक दिन में रोपे गए 36.51 करोड़ से अधिक पौधे

Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल नदी तट पर पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त प्रयागराज और गोरखपुर में भी पौधरोपण किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीतापुर में पौध लगाया।

विज्ञापन
UP: 36.50 crore plants will be planted in Uttar Pradesh.
गोरखपुर में पौधरोपण करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुनियाभर में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के प्रयास को कम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर अभियान को शीर्ष प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत मुख्यमंत्री की मंशा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर 'पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ जनअभियान-2024' चलाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल नदी तट पर पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त प्रयागराज और गोरखपुर में भी पौधरोपण किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीतापुर में पौध लगाया। वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अलग अलग जिलों में पौधे रोपित किये। शाम छह बजे तक प्रदेश में 36, 51, 45, 477 पौधे रोपित किये गये, जो सरकार के लक्ष्य 36.50 करोड़ से 1,45,477 से भी अधिक है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दी सभी को बधाई
'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ महाभियान 2024' को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' में आज एक दिन में 36.50 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लोक-कल्याणकारी संकल्प पूर्ण हो गया है। प्रकृति और धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता यह कीर्तिमान नरेंद्र मोदी के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' से अपार जन जुड़ाव को प्रदर्शित करता है। वृक्षारोपण महाभियान में सहभागी सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शासन-प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन!
विज्ञापन


इन मंत्रियों ने यहां किया पौधरोपण
शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में शामिल हुए। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल सीतापुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में पौधरोपण किया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मऊ व आजमगढ़, धर्मपाल सिंह ने बरेली व बदायूं, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना लखनऊ, आशीष पटेल सुल्तानपुर, राकेश सचान हमीरपुर व फतेहपुर, योगेंद्र उपाध्याय इटावा व फर्रुखाबाद, कपिल देव अग्रवाल कानपुर नगर, नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद और बुलंदशहर, रजनी तिवारी ने झांसी में पौधरोपण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर पर मिला रियल टाइम अपडेट 
शनिवार को हुए 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान 2024' के अंतर्गत वन भूमि, रक्षा, रेलवे की भूमि, ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेस वे, सड़क, नहर, रेल पटरी के किनारे, विकास प्रधिकरण, औद्योगिक परिसर, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों की निजी भूमि, नागरिकों द्वारा निजी परिसर में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया है। सबसे अहम बात ये कि अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए वन विभाग की तरफ से एण्ड्रायड आधारित प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर पर रीयल टाइम अपडेट मिला। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था कि पिछली सरकारों की तरह पौधरोपण अभियान केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित ना रहे, बल्कि इसको लेकर पूरी पारदर्शिता और पौधों की प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यही कारण रहा कि इस साल भी पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। साथ ही वन विभाग ने भी टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है।

ग्राम्य विकास ने सर्वाधिक 13.54 करोड़ पौध लगवाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी को हरा-भरा करने में सबने मिलकर पहल की। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में पौधरोपण किया। वहीं इस प्रयास में सर्वाधिक योगदान ग्राम्य विकास विभाग ने दिया। विभाग की तरफ से 13 करोड़ 54 लाख पौधे लगाए गए। वहीं जनपदों में सोनभद्र ने बाजी मारी। यहां 1 करोड़ 53 लाख पौधे लगाए गए। सर्वाधिक पौधा शीशम का लगा। यूपी में शीशम 4 करोड़ 33 लाख 38 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। 

सर्वाधिक पौध शीशम के लगाए गए
36.51 करोड़ से अधिक पौधरोपण में शीशम के सर्वाधिक 4 करोड़ 33 लाख 38723 पौधे लगे। सागौन के 4 करोड़ 33 लाख,सात हजार 858 पौधे लगे। जामुन के 2 करोड़ 19 लाख 10,650 पौधरोपण हुए। अर्जुन के 1 करोड़ 67 लाख, 73913 और आंवला के 95 लाख, 32 हजार 275 पौधे लगाए गए। 

सोनभद्र ने मारी बाजी, 1.53 करोड़ पौधे लगे
सर्वाधिक पौधरोपण सोनभद्र जनपद में हुआ। यहां 1 करोड़ 53 लाख पौधे लगे। झांसी में 97 लाख, लखीमपुर खीरी में 95 लाख, जालौन में 94 लाख और मीरजापुर में 93 लाख से अधिक पौधरोपण एक दिन के भीतर किया गया। 

ग्राम्य विकास विभाग पौधरोपण में शीर्ष पर
विभागों को मिले लक्ष्य के साथ ही ग्राम्य विकास विभाग शीर्ष पर रहा। विभाग की तरफ से 13 करोड़ 54 लाख पौधे लगाए गए। वन, वन्यजीव विभाग ने 12.64 करोड़ पौधे लगाकर उत्तर प्रदेश की हरियाली बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई। 2.89 करोड़ पौधे लगाकर कृषि विभाग तीसरे स्थान पर रहा। उद्यान विभाग 1 करोड़ 61 लाख और पंचायती राज विभाग की तरफ से 1करोड़ 18 लाख पौधा लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed