फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 35 crore saplings will be planted in the state on Sunday, tree plantations will be uploaded online; CM wil

यूपी: प्रदेश में आज रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे, ऑनलाइन अपलोड होगा वृक्षारोपण; सीएम रहेंगे मौजूद

Sun, 12 Jul 2026 11:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jul 2026 11:13 AM IST
सार

Plantation in UP: यूपी में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
UP: 35 crore saplings will be planted in the state on Sunday, tree plantations will be uploaded online; CM wil
सीएम योगी द्वारा पौधरोपण। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधों को रोपा जाएगा। इस अभियान को पौधरोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ मां के नाम दिया गया है। पौधरोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीम, पीपल और बरगद का पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ करेंगे। पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति प्लांटेशन टिकर लिंक pmsupfd.org/PlantingProgress.html और डिपार्टमेंट व पब्लिक फोटो अपलोड लिंक upfd.in/UPFDmedia/Secure/login/login.aspx पर देखी जा सकेगी।
विज्ञापन


केशव झांसी और ब्रजेश लखनऊ में
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, झांसी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed