फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 346 electricians dismissed without notice, strong demonstration in sugarcane office, warned of big movemen

UP: बिना नोटिस 346 बिजलीकर्मी बर्खास्त, गन्ना दफ्तर में जोरदार प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Mon, 03 Feb 2025 12:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

बिना नोटिस 346 कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के मामले में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस और अखिल भारतीय विद्युत कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया और बहाल न किए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
UP: 346 electricians dismissed without notice, strong demonstration in sugarcane office, warned of big movemen
प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस और अखिल भारतीय विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को गन्ना दफ्तर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के 346 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर नाराजगी जताई और इसे अन्याय करार दिया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों ने बिना नोटिस दिए उन्हें नौकरी से निकाल दिया और उनकी जगह नई भर्तियां कर लीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और पैसे लेकर नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन


1050 में से सिर्फ 670 कर्मचारियों को मिली जगह
बाराबंकी में कुल 1050 संविदा कर्मचारी लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अधिकारियों ने अब सिर्फ 670 कर्मचारियों को ही बनाए रखने का फैसला किया। इससे 346 कर्मचारियों की नौकरी छिन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed