फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 315 new patients of corona in the state, CM gave instructions to maintain arrangements for prevention and treatment of Kovid

यूपी : प्रदेश में  कोरोना के 315 नए मरीज, कोविड से बचाव और उपचार की व्यवस्थाएं बनाए रखने के सीएम ने दिए निर्देश

Sat, 26 Feb 2022 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Feb 2022 08:11 PM IST
सार

प्रदेश में 315 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 477 लोग कोविड को मात देने में कामयाब रहे। अब 4232 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में एक लाख 65 हजार 911 सैंपल की जांच की गई। अब तक 10 करोड़ 39 लाख 79 हजार 282 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
UP: 315 new patients of corona in the state, CM gave instructions to maintain arrangements for prevention and treatment of Kovid
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड से बचाव व उपचार की व्यवस्थाएं बनाए रखा जाए। टीकाकरण, जांच और ट्रेसिंग जारी रखा जाए। सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। वह शनिवार को कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन जिलों में कोविड के मरीज अभी भी मिल रहे हैं, उनकी निगरानी बढाई जाए। गंभीर मरीजों को हर हाल में अस्पताल में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में 315 नए मरीज
प्रदेश में 315 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 477 लोग कोविड को मात देने में कामयाब रहे। अब 4232 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में एक लाख 65 हजार 911 सैंपल की जांच की गई। अब तक 10 करोड़ 39 लाख 79 हजार 282 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


78.89 फीसदी को दोनों डोज
प्रदेश में अब तक 28 करोड़ 70 लाख 98 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरकण किया जा चुका है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 11 करोड़ 63 लाख 08 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी गई है। यह लक्ष्य का 78.89 फीसदी है। 15 करोड़ 19 लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ 25 लाख चार हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 41 लाख 23 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल एक करोड़ 66 लाख 27 हजार से अधिक डोज दी गई है। इसी तरह 22 लाख 36 हजार से अधिक को प्रिकॉशन डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed