{"_id":"6512fddd3318de31c2029f24","slug":"up-25-lakh-youth-will-get-smartphones-worth-rs-9972-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 25 लाख युवाओं को मिलेगा 9972 रुपये का स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 25 लाख युवाओं को मिलेगा 9972 रुपये का स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त हुई जारी
Wed, 27 Sep 2023 05:26 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 Sep 2023 05:26 AM IST
सार
यूपीडेस्को को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन व टैबलेट के मुफ्त वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। खरीद के लिए यूपीडेस्को को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में पहले भी स्मार्ट फोन बंट चुके हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 25 लाख युवाओं को स्मार्टफोन व टैबलेट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। स्मार्टफोन की सप्लाई के लिए जेम पोर्टल के जरिए चांर कंपनियों का चयन किया गया है। 3.75 लाख स्मार्टफोन की पहली किस्त एक माह में मिल जाएगी। इसके लिए करीब 372 करोड़ रुपये धन की स्वीकृति शासन ने कर दी है। 25 लाख स्मार्टफोन के लिए 3600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। मंगलवार को अनु सचिव अनीता चौधरी ने आयुक्त एवं निदेशक उद्योग को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
यूपीडेस्को को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन व टैबलेट के मुफ्त वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। खरीद के लिए यूपीडेस्को को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। 23 अगस्त को 25 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट की खरीद के लिए 9972 रुपये प्रति स्मार्टफोन दर तय की गई। इसी के साथ विजन डिस्ट्रीब्यूशन, सेल्कॉन इम्पैक्स और एनएफ इंफ्राटेक सर्विस को सैमसंग स्मार्टफोन की सप्लाई के लिए चुना गया।
विज्ञापन
ये कंपनियां क्रमश: 784314, 686275 और 588235 स्मार्टफोन की सप्लाई करेंगी। इंसटेंट प्रोक्योरमेंट सर्विस लावा ब्रांड के 441176 फोन की सप्लाई करेगी। इस तरह ये चारों कंपनियां 25 लाख फोन की सप्लाई करेंगी।
विज्ञापन
आपूर्तिकर्ता 15 फीसदी फोन की सप्लाई पहले चरण में करेंगे। पहले चरण में 3.75 लाख स्मार्टफोन की आपूर्ति पर 373 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें 2 करोड़ की धनराशि पहले ही खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। शेष लगभग 371 करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन ने दे दी है।