फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 23 percent of travelers coming from abroad and other states turned out to be positive, travel history of 378 passengers found in a week

कोरोना का कहर : यूपी में 4228 नए मरीज, लखनऊ में 577 मामले, विदेश-दूसरे राज्यों से आने वाले 23 प्रतिशत यात्री निकले पॉजिटिव

Fri, 07 Jan 2022 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Jan 2022 08:24 PM IST
सार

लखनऊ में बीते सात दिनों में करीब 1628 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें करीब 378 लोग यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए करीब 297 लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 675 यात्री व उनके संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

विज्ञापन
UP: 23 percent of travelers coming from abroad and other states turned out to be positive, travel history of 378 passengers found in a week
कोरोना जांच

विस्तार

प्रदेश में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 4228  नए मरीज सामने आए हैं। महाराजगंज में एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 12,327 पहुंच गई है। इनमें से 11,959 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कुल 2,19,256 सैंपल की जांच की गई थी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,20,344 सैंपल भेजे गए। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 119 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। सबसे अधिक 721 मरीज गौतमबुद्धनगर में मिले हैं। वहीं गाजियाबाद में 607, लखनऊ में 577, मेरठ में 411, वाराणसी में224, आगरा में 169, मुरादाबाद में 157, प्रयागराज में 104, कानपुर नगर में 91  मरीज मिले हैं। सक्रिय केस की संख्या गौतमबुद्धनगर में 2404, गाजियाबाद में 1767 और लखनऊ में 1718 पहुंच गई है। वहीं श्रावस्ती, भदोही ही ऐसे जिले हैं, जहां शुक्रवार को कोई मरीज नहीं मिला।

विज्ञापन


लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन सौ से ज्यादा का इजाफा हो रहा है। लखनऊ में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 577 नये मामले मिले। इनमें से 168 मरीज कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। इससे साफ है कि कोरोना वायरस लगातार संक्रामक होता जा रहा है। संक्रमण के इतने ज्यादा मामले पिछले साल 20 मई को मिले थे। नये संक्रमितों में  322 पुरूष और 215 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमि होने वालों में 20 से 25 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा मामले कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिल रहे हैं, इसलिए हर संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोग अपनी कोरोना जांच जरूर कराएं। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि सबसे ज्यादा 168 संक्रमित कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। 114 लोगों में संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। वहीं 89 ऐसे संक्रमित हैं जिनका यात्रा इतिहास मिला है। इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही टेस्टिंग और भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र- नये केस
अलीगंज              118
चिनहट                 80
सरोजनी नगर           69
इंदिरा नगर             51
सिल्वर जुबली         41
आलमबाग            39
एनके रोड             29
रेडक्रॉस              27
टूड़ियागंज             23

सक्रिय केस की संख्या सत्रह सौ के पार
लखनऊ में सक्रिय केस की संख्या अब 17 सौ के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को नये मामले आने के बाद सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1718 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 18 व्यक्तियों ने संक्रमण को मात देने में भी सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती 13 मरीज
लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच राहत वाली बात यह है कि अभी भी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम ही है। शुक्रवार को अस्पतालों में 13 मरीज भर्ती थे। इसमें से चार मरीज केजीएमयू और नौ पीजीआई में थे। सीएमओ कार्यालय के अनुसार नये संक्रमितों से किसी की भर्ती होने पर शनिवार सुबह तक उसका ब्यौरा अपडेट किया जाएगा।

विदेश- दूसरे राज्यों से यात्रा करके वापस लौटने वाले यात्रियों ने कोरोना का ग्राफ बढ़ाया है। हफ्ते भर में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ी है। इसमें 23 फीसदी से अधिक पॉजिटिव आए मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। इससे स्वास्थ्य विभाग भी सर्तकता बरत रहा है। यात्रियों के संपर्क में आने वाले लोग भी संक्रण की चपेट में आ रहे हैं।

लखनऊ में बीते सात दिनों में करीब 1628 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें करीब 378 लोग यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए करीब 297 लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 675 यात्री व उनके संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसमें ज्यादातर यात्री दुबई, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, मुंबई व गुजरात से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की माने तो बीते सात दिनों में कोरोना का आंकड़ा बढ़ा है। इसमें 23.3 प्रतिशत मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है।  डाक्टरों का कहना है कि अगले दो हफ्ते संक्रमण के लिहाज से बेहद अहम हैं।

कब कितने यात्री निकले पॉजिटिव
1 जनवरी 22
2 जनवरी 25
3 जनवरी 27
4 जनवरी 46
5 जनवरी 73
6 जनवरी 96
7 जनवरी 89

फैक्ट फाइल
सात दिन में कुल मरीज 1628 मिले
सात दिनों में यात्री 378 संक्रमित
यानि करीब 23.3 प्रतिशत संक्रमित थे यात्री

प्रदेश में कोविड टीकाकरण 21 करोड़ पार, देश में लगातार अव्वल

कोविड से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने 21 करोड़ टीकाकरण की संख्या पार कर ली है। इसके साथ ही यहां सैंपल की जांच भी 09 करोड़ 42 लाख के पार हो गई है। प्रदेश ने बीती 30 दिसंबर को ही 20 करोड़ डोज लगाने का कीर्तिमान बनाया था। इधर मात्र एक सप्ताह में एक करोड़ डोज और लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में टीकाकरण में उत्तर प्रदेश लगातार अव्वल चल रहा है।

वहीं दूसरे स्थान पर 13.81 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है और पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 करोड़ 74 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। इनमें 13.25 करोड़ से अधिक (89 फीसदी) लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है। वहीं 07 करोड़ 74 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। इसी तरह 15 से 18 आयु वर्ग के 1.40 करोड़ में से 12.16 लाख लोगों ने बुधवार तक टीका कवर प्राप्त कर लिया था। किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूल-कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed