फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 209863 teachers of primary schools will get tablets

यूपी: प्राथमिक विद्यालयों के 209863 अध्यापकों को मिलेंगे टैबलेट, जारी हुई जिलेवार सूची

Wed, 11 Oct 2023 06:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Oct 2023 06:22 AM IST
सार

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिला बेसिक सिक्षा अधिकारियों को खरीद के संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UP: 209863 teachers of primary schools will get tablets
बेसिक स्कूलों में लैपटॉप और टैबलेट से होगी पढ़ाई।

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय की ओर से लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत परिषदीय विद्यालयों के 209863 अध्यापकों को टैबलेट दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।

विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिला बेसिक सिक्षा अधिकारियों को खरीद के संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि यूपी डेस्कों लखनऊ द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से निविदादाताओं का चयन किया गया है। 
विज्ञापन


चयनित आपूर्तिकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे टैबलेट्स की आपूर्ति जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में की जा रही है। ऐसे में बीएसए को आपूर्ति के वक्त टैबलेट के सीरियल नम्बर/आईएमईआई नंबर की सूची हार्ड एवं सॉफ्टकॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसए यह सुनिश्चित टैबलेट का रखरखाव और वितरण सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पढ़ाई की होगी शुरुआत
इन टैबलेट के बंटने के बाद यूपी के प्राथमिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत हो सकेगी। प्रदेश सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है कि क्लासेज को डिजिटल बनाया जाए। साथ ही टीचिंग के सारे रिकॉर्ड उनके टैबलेट पर ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed