फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1989 km long corridor will connect the state to the south, reaching MP, Andhra, Telangana and Maharashtra

यूपी:प्रदेश को दक्षिण से जोड़ेगा 1989 किमी लंबा कॉरिडोर, मप्र, आंध्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र पहुंचना होगा आसान

Wed, 14 May 2025 08:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 May 2025 08:21 AM IST
सार

North to South Corridor: यूपी को दक्षिण के राज्यों को जोड़ने के लिए 1989 किमी लंबा कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे प्रदेश के लोगों को दक्षिण के राज्यों में पहुंचना आसान होगा। 

विज्ञापन
UP: 1989 km long corridor will connect the state to the south, reaching MP, Andhra, Telangana and Maharashtra
यूपी को दक्षिण के राज्यों से जोड़ेगा कॉरिडोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के आठ अलग-अलग मार्गों को जोड़कर 1989 किमी लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर बनेगा। इसका प्रस्तुतीकरण मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई पीडब्ल्यूडी की बैठक में दिया गया। यह कॉरिडोर नेपाल सीमा से लेकर दक्षिणी छोर तक फैले जिलों को जोड़ेगा। साथ ही प्रदेश से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इससे सीमावर्ती जिलों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकांश राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पूर्व-पश्चिम दिशा में केंद्रित हैं, ऐसे में अब नेपाल सीमा से लेकर प्रदेश के दक्षिणी छोर तक फैले जिलों को जोड़ने वाले एक उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर तैयार करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के अंतर्गत आने वाले हिस्सों में एनएचएआई का सहयोग लिया जाए और शेष मार्गों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण तथा चौड़ीकरण राज्य स्तर पर कराया जाए। इसमें जहां आवश्यक हो, वहां ग्रीनफील्ड रोड परियोजनाएं प्रस्तावित की जाएं।

विज्ञापन

18 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के निर्माण पर 18 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह फोरलेन होगा। कुल 1989 किमी में से 1250 किमी हिस्सा एनएचएआई और 739 किमी हिस्सा यूपी पीडब्ल्यूडी के अधीन होगा। कुल लंबाई में 552 किमी की ग्रीनफील्ड परियोजनाएं होंगी। यानी, इसे जमीन लेकर नवनिर्माण करना होगा। शेष में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम होगा।

विज्ञापन

ये स्थान जुड़ेंगे

- कोटद्वार-नजीबाबाद-अमरोहा-इटावा-ललितपुर-सागर(मध्य प्रदेश)
- काशीपुर-मुरादाबाद-हाथरस-मथुरा-भरतपुर (राजस्थान)
-पिथौरागढ़-पीलीभीत-शाहजहांपुर-कानपुर-हमीरपुर, छतरपुर (मध्य प्रदेश)
- ककरहवा (नेपाल बॉर्डर)-बांसी-बस्ती-जौनपुर
-भोगिनीपुर-औरेया-कन्नौज-हरदोई-सीतापुर-लखीमपुर-गौरीफंटा(नेपाल बॉर्डर)
-पडरौना-देवरिया-मऊ-गाजीपुर-मेदिनीनगर (झारखंड)
-श्रावस्ती-गोंडा-अयोध्या-प्रयागराज-चाकघाट
-ऊंचाहार-चित्रकूट
 

यूपी: लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़े जाएंगे गंगा -यमुना एक्सप्रेसवे, 74 किमी में आएगा चार हजार करोड़ का खर्च


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed