फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 181 roadways buses stopped due to lack of driver-conductor, loss of Rs 25 lakh

यूपी: ड्राइवर-कंडक्टर के अभाव में खड़ी हो गईं रोडवेज की 181 बसें, परिवहन निगम को 25 लाख का हो रहा है नुकसान

Sat, 27 Jul 2024 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jul 2024 07:33 PM IST
सार

UP roadways buses: ड्राइवर और कंडक्टर के न होने से यूपी रोडवेज की 181 बसें रूट पर नहीं जा पा रही हैं। इससे परिवहन निगम को लाखों का नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन
UP: 181 roadways buses stopped due to lack of driver-conductor, loss of Rs 25 lakh
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र में रोजाना औसतन 181 बसें रुट पर नहीं जा पा रहीं हैं, जिसके चलते 25 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक(आरएम) ने इस बाबत जिम्मेदारों से तीन दिन में जवाब मांगा है। बसों का संचालन नहीं होने के पीछे की वजहें अफसरों को बतानी होंगी।

विज्ञापन


दरअसल, रोडवेज में लखनऊ सहित प्रदेशभर में प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार बसों का संचालन ड्राइवरों, कंडक्टरों के अभाव में खड़ी रहती हैं। इसकी वजह से डग्गामार बसों को पनपने का मौका मिल रहा है। चूंकि, डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं, इसलिए रोडवेज बसों को सड़कों पर उतारने की कवायद की जा रही है। बसों में जो कमियां मिलती हैं, उन्हें वर्कशॉप में दूर नहीं किया जा पा रहा है, जिससे दिक्कतें बनी हुई हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र में चारबाग में कुल 128 बसें, जिसमें 41 नहीं चल रहीं। अवध में 107 बसें, 33 असंचालित, कैसरबाग डिपो में 139 बसों में से 35 डिपो में खड़ी रहती हैं। कैसरबाग अनुबंधित डिपो में 131 बसें हैं, 12 नहीं चल रहीं। आलमबाग में 82 बसें हैं, सात खड़ी रहती हैं। ऐसे ही रायबरेली में 159 बसों में 24 नहीं चल रहीं, बाराबंकी में 104 बसों में चार, उपनगरीय डिपो में 12 बसों में दो, हैदरगढ़ में 110 बसों में 23 बसें नहीं चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed