{"_id":"6240adb65446bd1528665f6b","slug":"up-13-ministers-in-the-cabinet-will-be-from-the-legislative-council-in-yogi-sarkar-1-0-eight-ministers-were-from-the-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मंत्रिमंडल में 13 मंत्री विधान परिषद से होंगे, योगी सरकार 1.0 में आठ मंत्री परिषद से थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मंत्रिमंडल में 13 मंत्री विधान परिषद से होंगे, योगी सरकार 1.0 में आठ मंत्री परिषद से थे
Mon, 28 Mar 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:02 AM IST
सार
योगी कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, जितिन प्रसाद, आशीष पटेल और संजय निषाद विधान परिषद सदस्य हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार-2.0 के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 53 में से 13 मंत्री विधान परिषद के सदस्य होंगे। इनमें से 7 अभी परिषद के सदस्य हैं, जबकि छह को आगामी छह माह में विधान परिषद सदस्य बनाने की योजना है।
विज्ञापन
योगी कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, जितिन प्रसाद, आशीष पटेल और संजय निषाद विधान परिषद सदस्य हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति भी परिषद के सदस्य हैं। वहीं, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, नरेंद्र कश्यप व दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और राज्यमंत्री दानिश आजाद, जसवंत सैनी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इन सभी को जुलाई तक परिषद का सदस्य बनाने की योजना है।
विज्ञापन
योगी सरकार-1.0 में आठ मंत्री विधान परिषद सदस्य थे। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी, जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया और राज्यमंत्री मोहसिन रजा शामिल थे।
विज्ञापन