{"_id":"5e8ec48f8ebc3e72bb688f66","slug":"up-112-adg-aseem-arun-gave-instructions-police-will-not-take-photographs-while-giving-relief-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री देते समय अब फोटो नहीं खींचेगी पुलिस, यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री देते समय अब फोटो नहीं खींचेगी पुलिस, यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने दिए निर्देश
Thu, 09 Apr 2020 12:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
राहत सामग्री देते समय पुलिस कर्मियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से कई गैरतमंद भूखे रहना पसंद कर रहे हैं, लेकिन मोबाइल कैमरे के सामने खाना लेना गंवारा नहीं कर रहे।
इसकी जानकारी मिलने पर यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने निर्देश दिए हैं कि राहत सामग्री देते समय तस्वीरें न ली जाएं। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को लिखे पत्र में कहा है कि अपने जिले में संचालित पीआरवी को राहत सामग्री देते हुए फोटो न खींचने के लिए निर्देशित करें।
वहीं, भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने घरों में मास्क बनाकर जरूरतमंदों को मुफ्त उपलब्ध कराएंगी। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि अब तक 30 हार मास्क लोगों को बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अपील पर अभी 411 पदाधिकारी इस काम में जुटी हैं। अभी तक लगभग 30 हजार से अधिक मास्क बनाकर अलग-अलग जिला व महानगर अध्यक्ष प्रशासन के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को बांट चुके हैं।