फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 11 deaths in police custody in last five years

यूपी: बीते पांच साल में पुलिस हिरासत में हुई हैं 11 मौतें, सरकार ने सदन में दी जानकारी

Fri, 11 Aug 2023 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Aug 2023 09:13 PM IST
सार

विधान परिषद सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि बीते पांच वर्षों में अमेठी में दो और अमरोहा, आगरा, कन्नौज, बुलंदशहर, जौनपुर, सुल्तानपुर, मऊ, फतेहपुर व गोंडा के थाने में एक-एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मृत्यु हुई है। 

विज्ञापन
UP: 11 deaths in police custody in last five years
Death in Custody (Demo Pic)

विस्तार

 प्रदेश में बीते पांच वर्षों के दौरान पुलिस हिरासत में 11 लोगों की मृत्यु हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को विधान परिषद में सदस्य मान सिंह यादव द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी गई। साथ ही, ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए समय-समय पर डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेशों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा ऐसे मामलों को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि बीते पांच वर्षों में अमेठी में दो और अमरोहा, आगरा, कन्नौज, बुलंदशहर, जौनपुर, सुल्तानपुर, मऊ, फतेहपुर व गोंडा के थाने में एक-एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मृत्यु हुई है। वर्ष 2018 में दो, वर्ष 2019 में दो, वर्ष 2020 में दो, वर्ष 2021 में दो और वर्ष 2022 में ऐसी तीन घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन


मेरठ में नाबालिगों के बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला उठा

विधान परिषद में शुक्रवार को मेरठ में नाबालिगों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला भी उठा। सपा सदस्य नरेश चंद्र उत्तम द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया गया कि इस प्रकरण में अरविंद गुप्ता और संजीव जैन गोयल उर्फ संजीव सिक्का (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) के विरुद्ध विवेचना जारी है। साथ ही अभियुक्त एडवोकेट रमेश चंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। वहीं, विवेचना में अरविंद गुप्ता और संजीव जैन गोयल उर्फ संजीव सिक्का (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) का नाम प्रकाश में आया है। मेरठ पुलिस ने नाबालिक पीड़िता को बरामद भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed