फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1,750 doctors and staff to be recruited for 'KGMU Trauma-2'; patient load set to decrease—get the full det

UP: 'केजीएमयू ट्रॉमा-2' के लिए 1750 डॉक्टर-कर्मचारी होंगे भर्ती, अब मरीजों का लोड कम होगा; जानिए पूरा डिटेल

Mon, 10 Aug 2026 07:58 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 10 Aug 2026 07:58 PM IST
सार

केजीएमयू का 500 बेड वाला ट्रॉमा-2 अप्रैल 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसके संचालन के लिए करीब 1750 डॉक्टर, रेजिडेंट, नर्स, पैरामेडिकल और अन्य कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नए केंद्र के शुरू होने से मौजूदा ट्रॉमा सेंटर पर मरीजों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP: 1,750 doctors and staff to be recruited for 'KGMU Trauma-2'; patient load set to decrease—get the full det
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केजीएमयू का ट्रॉमा-2 अप्रैल 2027 तक तैयार हो जाएगा। 500 बेड के इस नए ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से मौजूदा ट्रॉमा-1 पर मरीजों का लोड कम होगा। इसके संचालन के लिए केजीएमयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डॉक्टर, रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती का खाका तैयार किया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। यह जानकारी केजीएमयू में दूसरी बार कुलपति बनी डॉ. सोनिया नित्यानंद ने दी। 

विज्ञापन


सोमवार को कुलपति ने दूसरे कार्यकाल को लेकर तय किए गए लक्ष्य को प्रेस वार्ता में साझा किया। कुलपति ने कहा कि केजीएमयू में ट्रॉमा-2 का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके निर्माण समेत अन्य कार्यों पर करीब 275 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन


निर्माण पूरा होने के बाद इसमें 500 बेड पर गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। नए सेंटर में पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती के लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ताकि भवन तैयार होने के बाद मरीजों को इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

400 बेड पर 500 से ज्यादा मरीजों का बोझ

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का लोड अधिक है। करीब 400 बेड की क्षमता वाले ट्रॉमा सेंटर में 500 से ज्यादा मरीज भर्ती रहते हैं। सीमित संसाधनों के बाद भी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। 100 से ज्यादा मरीजों को स्ट्रेचर पर इलाज कराना पड़ता है। गंभीर मरीजों की अधिक संख्या के कारण डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ पर भी काम का दबाव बना रहता है। ऐसे में ट्रॉमा-2 के शुरू होने से गंभीर मरीजों को समय पर बेड मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।

 

1750 डॉक्टर-कर्मचारियों की होगी भर्ती

कुलपति ने बताया कि ट्रॉमा-2 के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की जरूरत का आकलन किया जा चुका है। इसमें डॉक्टरों के साथ रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। करीब 1750 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed