फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1.73 lakh liters of illicit liquor seized during Diwali

यूपी: दीपावली के दौरान जब्त की गई 1.73 लाख लीटर अवैध शराब, पंजाब-हरियाणा की ट्रेनों में हुई गहन जांच

Fri, 17 Nov 2023 06:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 Nov 2023 06:21 AM IST
सार

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 29,164 छापे मारे गये। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ 7.467 मुकदमे दर्ज करते हुए 1,085 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
UP: 1.73 lakh liters of illicit liquor seized during Diwali
अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपावली व अन्य पर्वो के दृष्टिगत चलाए गये विशेष प्रवर्तन अभियान में 1.73 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की गयी है। अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशासन, पुलिस तथा आबकारी की संयुक्त टीमें गठित की गई। 

विज्ञापन


साथ ही, जीएसटी, परिवहन विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग लिया गया। तस्करी की रोकथाम के लिए पंजाब एवं हरियाणा से आने वाली ट्रेनों को भी चिन्हित कर उन पर विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 29,164 छापे मारे गये। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ 7.467 मुकदमे दर्ज करते हुए 1,085 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त शराब के थोक लाइसेंसधारकों, फुटकर दुकानों, हाइवे के किनारे स्थित संदिग्ध ढाबों, कबाड़ी की दुकानों, बंद पड़ी फैक्ट्रियों, ईट-भटठों आदि की भी चेकिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने बताया कि सभी जिला आबकारी अधिकारियों को जनपद में अवैध शराब के कारोबार को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिये ग्राम प्रधानों एवं ग्राम चौकीदारों को भी इस मुहिम में आबकारी विभाग के साथ जोड़ने के निर्देश दिये गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed