{"_id":"6ac01bfd46213a19d10db27b","slug":"untold-stories-of-service-came-to-life-on-stage-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1948900-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेवा की अनकही कहानियां मंच पर हुईं जीवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेवा की अनकही कहानियां मंच पर हुईं जीवंत
विज्ञापन
सेवा की अनकही कहानियां मंच पर हुईं जीवंत
लखनऊ। कार्यकर्ताओं के सेवा और समर्पण की वे कहानियां, जो अक्सर लोगों के सामने नहीं आ पातीं, शुक्रवार को लोकभवन सभागार के मंच पर जीवंत हो उठीं। भाजपा महानगर और जिला के संयुक्त तत्वावधान में ‘नमो सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ पर आधारित नाट्य श्रृंखला का मंचन किया गया। संस्कृति विभाग के तहत भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुति के जरिये सेवा और समर्पण की अनकही कहानियों को समाज के सामने रखा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
नाट्य प्रस्तुति में वर्ष 2001 के गुजरात भूकंप की तबाही से लेकर कच्छ के पुनर्निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा को मंच पर उतारा गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की अनेक ‘अनकही कहानियां’ सामने नहीं आ पातीं। इन्हीं कहानियों को नाट्य मंचन के माध्यम से समाज के सामने लाने का प्रयास किया गया है।
लोकभाषाओं में भी होगी प्रस्तुति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हेड ऑफ द स्टेट के रूप में 25 वर्ष की अनवरत सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को यह नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह यात्रा भारत की विरासत और विकास के समन्वय का प्रतीक है।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोक कल्याण के लिए बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंचाया है। उन्होंने गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भूकंप और दंगों जैसी त्रासदियों के बीच उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि मोदी ने गुजरात को एक मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने नाट्य श्रृंखला को पूर्वांचल में भोजपुरी, मध्य क्षेत्र में अवधी, ब्रज क्षेत्र में ब्रज और बुंदेलखंड में बुंदेलखंडी भाषा के शब्दों के साथ स्थानीय लोकगीत जोड़कर प्रस्तुत करने को कहा। कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा व योगेंद्र पटेल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पवन सिंह चौहान और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी समेत कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।