{"_id":"62e57e1bcdda7615994a6bed","slug":"unnao-youth-was-beaten-up-and-hit-with-the-butt-of-a-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: उन्नाव से कोर्ट में पेशी पर आए युवक की पिटाई, फायरिंग कर तमंचे के बट से मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: उन्नाव से कोर्ट में पेशी पर आए युवक की पिटाई, फायरिंग कर तमंचे के बट से मारने का आरोप
Sun, 31 Jul 2022 12:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:40 AM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह साढे़ 11 बजे के करीब पेशी में आया था। इस दौरान अधिवक्ता की ड्रेस में 15 से 20 लोग आए और उसके साथ मापीट की। आरोप है कि इस दौरान बृजेंद्र उर्फ वीरू ने जान से मारने की नियत से उस पर असलहे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव से कोर्ट में पेशी पर आए मौरावां निवासी आदिल सिद्दीकी को शुक्रवार को अधिवक्ता की ड्रेस में आए 15 से 20 लोगों ने जमकर पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक पर फायरिंग भी की। फायर मिस होने के बाद तमंचे के बट से मारा। वादी के बेहोश होने पर सभी वहां से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने सही होने के बाद शनिवार को वजीरगंज थाने में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित आदिल सिद्दीकी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह साढे़ 11 बजे के करीब पेशी में आया था। इस दौरान अधिवक्ता की ड्रेस में 15 से 20 लोग आए। उन लोगों ने जबरन खीचते हुए बाहर ले गए। बाहर पहले से ही बृजेंद्र, राहुल कोटा, अभय गौड़, तनवीर समेत अन्य लोग मौजूद थे। उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान बृजेंद्र उर्फ वीरू ने जान से मारने की नियत से उस पर असलहे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
फायर मिस होने से पिस्टल की बट से मारा जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। सभी आरोपी भाग गए। काफी देर बाद होश आने पर आदिल ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन