{"_id":"5d4814358ebc3e6cb025cd8f","slug":"unnao-rape-case-victim-will-be-shifted-to-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कराया गया, अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कराया गया, अब दिल्ली एम्स में होगा इलाज
Mon, 05 Aug 2019 11:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
ambulance
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रही उन्नाव रेप पीड़िता को सोमवार शाम एम्स के लिए रवाना कर दिया गया है, जबकि वकील को अभी ट्रामा में ही रखा गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया है कि रेप पीड़िता और वकील को एम्स नई दिल्ली भेजा जाए। इस पर केजीएमयू प्रशासन ने तैयारी की। शाम करीब 6.30 बजे पीड़िता को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेस से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। इस एंबुलेंस में एक चिकित्सक व तीन अन्य स्टाफ भेजे गए थे। ट्रामा के गेट नंबर दो से पीड़िता की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया। आगे और पीछे पुलिस की एस्कोर्ट लगाई गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस करीब 39 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच गई। यहां से 7.20 पर एयर एंबुलेंस ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस दौरान केजीएमयू के चिकित्सकों की टीम लौटा दी गई। एयर एंबुलेंस के साथ आए के साथ चिकित्सकों की टीम पीड़िता की निगरानी कर रही है। बताया जाता है कि एयर एंबुलेंस में एक बार एक ही मरीज को ले जाया जा सकता है। इस वजह से अभी अधिवक्ता को ट्रामा सेंटर ही रखा गया है।
विज्ञापन
मौसम की खराबी बनी रोड़ा
एयरोमेड इंटरनेशनल रेस्क्यू सर्विस के निदेशक डा. मनीष अग्रवाल ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के तहत पीड़िता और वकील दोनों को सोमवार को ही एम्स ले जाना था, लेकिन मौसम की खराबी की वजह से अभी सिर्फ पीड़िता को भेजा गया है। यदि रात में मौसम ठीक रहा तो अधिवक्ता को भेजा जाएगा। अन्यथा उन्हें सुबह भेजा जाएगा।
क्या कहता है केजीएमयू प्रशासन
पीड़िता और वकील दोनों को भेजने की तैयारी थी। लेकिन अभी सिर्फ पीड़िता को भेजा गया है। वकील को डिस्चार्ज करने का आदेश मिलेगा तो उन्हें भी किया जाएगा। मौसम खराब होने की वजह से उन्हें अभी ट्रामा में ही रखा गया है।
- प्रो. संदीप तिवारी, मीडिया प्रभारी केजीएमयू
हालत में हो रहा था सुधार
रायबरेली में दुर्घटना होने के बाद 28 जुलाई से ट्रामा में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता और उसके वकील की हालत में सोमवार को सुधार बताया गया था। केजीएमयू मीडिया प्रभारी प्रोफेसर संदीप तिवारी ने बताया था कि सोमवार को रेप पीड़िता कमांड फालो कर रही है। उसने आंखें भी खोली थी। निमोनिया का असर कम हुआ होने से बुखार भी नहीं आया। उसका ब्लड प्रेशर नियमित रखने के लिए दवाएं दी जा रही है।
वेंटीलेटर से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उसे तीन बार थोड़े थोड़े देर के लिए वेंटीलेटर से हटाया गया। इस दौरान वह कुछ मात्रा में आक्सीजन ले पाई है, लेकिन अभी पूरी तरह से वेंटीलेटर से नहीं हटाया जा सकता है। इसी तरह वकील बिना वेंटीलेटर के आक्सीजन लेने लगे थे। लेकिन अभी भी डीप कोमा में हैं। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है। दोनों मरीजों के अभी होश में नहीं आने की वजह सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। हालांकि दोपहर बाद सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने पर उसे एम्स भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई।

आदेश मिलते ही सक्रिय हुआ केजीएमयू प्रशासन
सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही केजीएमयू प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की सूचना कुलपति और रजिस्ट्रार को दी गई। इसके बाद सीएमएस प्रोफेसर एसएन शंखवार और ट्रामा प्रभारी प्रोफेसर सुरेश कुमार तत्काल ट्रामा पहुंचे।
दोनों ट्रामा वेंटीलेटर यूनिट में जाकर वकील और पीड़िता की स्थिति देखी। टीवीयू यूनिट को मरीज रेफर करने संबंधी तैयारी करने के निदेश दिए। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई। करीब चार बजे ट्रामा से एयरपोर्ट तक जाने के रास्ते के बारे में पुलिस एवं ट्रैफिक अधिकारियों से साथ मंत्रणा की गई। फिर फाइनल रूट तैयार किया गया।
एंबुलेंस की तैयारी पूरी
रेप पीड़िता को नई दिल्ली शिफ्ट करने की सूचना मिलते ही केजीएमयू ने एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस बुलाई। इसमें लगे सिलेंडर से लेकर अन्य हिस्से की जांच की गई। फिर सीएमएस को रिपोर्ट दी गई कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।