फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unnao case : seven member team investigated on accident sight by cbi

उन्नाव कांड : सीबीआई के असिस्टेंट डायरेक्टर की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम ने की पड़ताल

Wed, 07 Aug 2019 09:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 07 Aug 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
unnao case : seven member team investigated on accident sight by cbi
जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
कानपुर हाईवे पर बुधवार को फिर पहुंचे सीबीआई के अफसरों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कई बार उठाकर हादसे से जुड़े सबूत खंगाले। अब तक जिन चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए, उन्हें बुलाकर उनके बयान की तस्दीक की गई। जानने का प्रयास किया गया कि उन्होंने घटना के बारे में जो कहा है, वह सही है कि नहीं। 
विज्ञापन


इस पर चश्मदीदों ने बताया कि बारिश हो रही थी। ट्रक की रफ्तार तेज थी। देखते ही देखते हादसा हो गया। यही नहीं सीबीआई की टीम ने अटौरा चौकी इंचार्ज से भी पूछताछ की। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी से भी पूछताछ की गई। टीम ने जानने का प्रयास किया कि यह मामला हादसा था या फिर साजिश। इस दौरान पत्रकारों और छायाकारों को वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली से सीबीआई के असिस्टेंट डायरेक्टर की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम कानपुर हाईवे पर सुल्तानपुरखेड़ा गांव मोड़ स्थित घटनास्थल पर पहुंची। असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपनी मौजूदगी में क्रेन मंगवाई। क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रक और कार को उठा-उठाकर यह जानने का प्रयास किया गया कि जानबूझ कर टक्कर मारी गई थी या फिर अपने आप दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सीबीआई की ओर से की गई जांच की तस्दीक करने के लिए चश्मदीदों को भी मौके पर बुलाया गया। उनके बयान की तस्दीक की गई। अटौरा चौकी इंचार्ज कमलेश बहादुर सिंह से भी करीब एक घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई के अफसरों ने पूछा कि घटना होने के बाद पुलिस कब पहुंची। 

कौन-कौन पुलिस कर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे। घटना के कितनी देर बाद चालक-क्लीनर को पकड़ा गया। सीबीआई के असिस्टेंट डायरेक्टर के यहां पहुंचने की जानकारी पर डीएम नेहा शर्मा और एसपी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीबीआई ने दोनों अधिकारियों से भी पूछताछ की।

ट्रक चालक और क्लीनर की रिमांड पर बढ़ी

उन्नाव कांड में पकड़े गए चालक और क्लीनर की रिमांड बढ़ गई है। सीबीआई ने तीन दिन के लिए ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे तक ही ट्रक चालक और क्लीनर की रिमांड थी। 

उन्हें रिमांड के बाद जिला कारागार लाया जाना था। इस बाबत जेलर ज्ञान प्रकाश का कहना है कि रिमांड समाप्त होने पर चालक-क्लीनर को जिला कारागार आना था, लेकिन वह दोनों नहीं आए। पता करने पर बताया गया कि ट्रक चालक और क्लीनर की रिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed