फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unnao case former Superintendent of Police may be questioned again

उन्नाव कांड: सीबीआई ने आढ़तियों और मोरंग खरीदने वाले से की पूछताछ, फिर तलब हो सकती हैं पूर्व एसपी

Tue, 06 Aug 2019 11:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Unnao case former Superintendent of Police may be questioned again
फाइल फोटो
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए रायबरेली में सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने मंगलवार को भी इस मामले में पूछताछ का सिलसिला जारी रखा। मंगलवार को आढ़तियों और मोरंग खरीदने वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिए लखनऊ दफ्तर पर बुलाया।
विज्ञापन


वहीं माखी थाने के पुलिस कर्मियों से लगातार तीसरे दिन पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। पुलिस की छोटी बस में बैठकर उन्नाव से आए लगभग दर्जन भर पुलिस कर्मियों से पूरे दिन पूछताछ चली। सीबीआई इस पूरे हादसे की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है जांच में सीबीआई फिलहाल एक्सीडेंट की कड़ियां उन्नाव रेप कांड से जोड़ने में मददगार साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में सीबीआई ने रायबरेली के देदौर गांव निवासी कृष्ण चंद्र को पूछताछ के लिए तलब किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण चंद्र के घर पर मोरंग गिराने के बाद ट्रक चालक लौट रहा था और गुरुबख्शगंज में उन्नाव रेप पीड़िता की कार से भिड़ गया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और पीड़िता व उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों का इलाज फिलहाल दिल्ली एम्स में चल रहा है।

दोबारा बुलाई जा सकती हैं उन्नाव की पूर्व एसपी

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ पूर्व में हुई बलात्कार की घटना और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर उन्नाव की पूर्व एसपी पुष्पांजलि देवी को एक बार फिर सीबीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व में हुई जांच में सीबीआई को पुष्पांजलि की भूमिका संदिग्ध नहीं मिली थी।

क्योंकि अब जांच दिल्ली सीबीआई कर रही है और दिल्ली में ही इसकी सुनवाई हो रही है, तो संभव है कि एसपी उन्नाव को जल्द ही दोबारा बुलाकर सीबीआई पूछताछ करे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed