{"_id":"60622c990149c721bc403d30","slug":"unknown-miscreants-kidnap-a-lawyer-and-killed-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : वकील को अगवा कर दो भाइयों ने की हत्या, आरोपी बोले- प्रताड़ना से आ गए थे तंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : वकील को अगवा कर दो भाइयों ने की हत्या, आरोपी बोले- प्रताड़ना से आ गए थे तंग
Tue, 30 Mar 2021 07:43 PM IST
Vikas Kumar
सवांद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
सवांद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
वकील नितिन तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के लालकुआं इलाके में रहने वाले वकील नितिन तिवारी को दो भाइयों ने अगवा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद नितिन के शव को उन्नाव के मौरावां इलाके में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने सूचना मौरावां पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक वकील लखनऊ का रहने वाला है। इसके बाद मौरावां पुलिस ने लखनऊ पुलिस से सम्पर्क किया। कैसरबाग थाना प्रभारी के मुताबिक नितिन के भाई मयंक ने शनिवार को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
24 घंटे अंदर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नितिन के हत्यारों को महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे दो सगे भाई हैं और दोनों परचून की दुकान चलाते हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वो वकील नितिन की प्रताड़ना से तंग आ गए थे। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन