फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   University ready for exams but students not agree

लखनऊः परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय तैयार, पर स्टूडेंट्स को कौन मनाएगा

Tue, 07 Jul 2020 03:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
University ready for exams but students not agree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
यूजीसी ने सोमवार देर शाम विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा को हरी झंडी दे दी है। अब राजधानी की कई यूनिवर्सिटी शासन के निर्देश के इंतजार में हैं और कुछ परीक्षा के लिए तैयार भी हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को कौन तैयार करेगा, यह बड़ा सवाल है। लखनऊ विवि सात जुलाई से पेपर भी कराने जा रहा था।
विज्ञापन


एकेटीयू में भी तैयारियां लगभग पूरी थीं, किंतु जब छात्रों को प्रमोट करने की बात चली तो उसने सेंटर आदि घोषित नहीं किए। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में भी परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं और अगस्त में परीक्षा है। इसके विपरीत लगभग सभी विवि के छात्र कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण परीक्षा का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


लविवि में इसके लिए धरना, प्रदर्शन हुआ तो एकेटीयू व पुनर्वास विवि के छात्र सोशल साइट पर इसके खिलाफ अभियान छेड़े थे। अब सिर्फ  राहत यह है कि यूजीसी ने परीक्षाएं सितंबर में कराने की बात कही है। राजधानी में एकमात्र बीबीएयू ने विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा ने कहा कि यूजीसी ने फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षा कराने की गाइडलाइन दी है तो हम अपने निर्णय का रिव्यू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के निर्देश का इंतजार

राज्य सरकार के निर्देश का इंतजार रहेगा। हम पहले भी तैयार थे, अब भी हैं। अगर परीक्षा भी करवाते हैं तो छात्रों के संक्रमण से बचाव के हर इंतजाम करेंगे। - प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, एकेटीयू

जारी रहेगा विरोध
विवि में दूर-दूर से आकर छात्र पढ़ते हैं। दो महीने में स्थिति सामान्य होगी, इसकी क्या गारंटी है। छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था कैसे होगी। इन बिंदुओं पर सोचा ही नहीं गया। मास प्रोमोशन की मांग पर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। - अनिल मास्टर, समाजवादी छात्र सभा

चार दिन में हो जाएगी तैयारी

प्रदेश सरकार परीक्षा के संबंध में जो निर्देश देगी उसका पालन होगा। हम  तीन से चार दिन में नया कार्यक्रम जारी कर परीक्षा शुरू करा सकते हैं। कोरोना से बचाव के सारे संभव प्रयास होंगे। - प्रो. आलोक कुमार राय, कुलपति लविवि

यूजीसी के फैसले का स्वागत

यूजीसी ने निर्णय लिया है कि केवल अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा सितंबर के अंत में करवाई जाए और अन्य को प्रमोट किया जाए, मैं इसका स्वागत करता हूं। - डॉ. विनीत वर्मा महामंत्री, लखनऊ विवि शिक्षक संघ

यूजीसी करे पुनर्विचार..
यूजीसी को फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। डिग्री के लिए विद्यार्थियों का जीवन संकट में डालकर परीक्षा कराने का फैसला सही नहीं है। - डॉ. मनोज पांडेय, अध्यक्ष, लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed