फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   university, colleges and school reopens after winter vacation

अवकाश के बाद खुली लखनऊ यूनिवर्सिटी, नहीं दिखा कोविड प्रोटोकॉल, कहीं बिगड़ न जाए हाल

Tue, 04 Jan 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
university, colleges and school reopens after winter vacation
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन के निर्देश पर कागजों पर तो कोविड प्रोटोकॉल के पालन का आदेश जारी कर दिया, लेकिन जमीन पर इसका कोई असर नहीं दिखा। न तो किसी प्रवेश गेट या विभाग में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थीं, न कहीं मास्क लगाने के लिए टोकाटाकी हो रही थी। कुछ विभागों को छोड़ दें तो प्रशासनिक भवन तक में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं थी। विद्यार्थी ही नहीं शिक्षक भी कोविड प्रोटोकॉल तोड़ते नजर आए।
विज्ञापन

शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 28 दिसंबर को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने 01 जनवरी को सभी विभागों व कॉलेजों को आदेश जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा था। सोमवार को जाड़े की छुट्टियों के बाद विश्वविद्यालय और कॉलेज खुले। वहीं कुछ विभागों में परीक्षाएं चल रही हैं। विवि के सभी प्रमुख गेटों पर किसी तरह की जांच आदि की कोई व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में भी कोई टोकाटाकी नहीं थी। प्रवेश गेट पर लगी सेनेटाइजर मशीन भी खाली थी। कुलपति कार्यालय के सामने सैनिटाइजर रखा था, लेकिन थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो रही थी। किसी विभाग व अन्य कार्यालयों में भी थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं थी। फिजिक्स, जियोलॉजी आदि विभागों को छोड़ दें तो किसी विभाग में सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं थी। विद्यार्थी भी ग्रुप बनाकर घूमते और बैठे दिखे। उन्हें टोका नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया था कि कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना प्रत्येक प्रवेश द्वार पर की जाएगी। कार्यक्रमों का आयोजन मास्क की अनिवार्यता, दो गज दूरी, अधिकतम 200 लोगों के साथ होगा। खुले स्थान पर भी 50 फीसदी व्यक्तियों की मास्क के साथ अनुमति होगी। सभी शिक्षण संस्थान छात्राें में मास्क की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं और व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जा रही है। इसमें एक-दो दिन का समय लगेगा। विश्वविद्यालय में 51 विभाग हैं। ऐसे में सभी विभागों में विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराना और रजिस्टर मेंटेन करना संभव नहीं है। विश्वविद्यालय के सभी प्रवेश गेट पर गार्डों की तैनाती है। विश्वविद्यालय प्रशासन यहां प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग व रजिस्टर मेंटेन कर सकता है। यही वजह है कि विभाग स्तर पर आदेशों को प्रभावी नहीं बनाया जा रहा है।
ऑनलाइन मोड में खुला विधि विवि
शीतकालीन अवकाश के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विवि सोमवार को खुल तो गया, लेकिन सभी कक्षाएं पूर्ण रूप से ऑनलाइन हो गई हैं। बीएएलएलबी ऑनर्स, एलएलएम यहां तक कि पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं भी ऑनलाइन कर दी गई हैं। विवि प्रशासन ने सभी कक्षाएं पूर्ण रूप से ऑनलाइन मोड में करते हुए बीएएलएलबी ऑनर्स और एलएलएम की ऑनलाइन कक्षाओं का शिड्यूल भी जारी कर दिया है। एचओडी डॉ. वी विशालक्षी ने बताया कि छात्रों को लाइब्रेरी भी ऑनलाइन एसेस करनी होगी। इसका भी शिड्यूल जारी किया गया है। सुबह 10 बजे से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ऑनलाइन लाइब्रेरी को एसेस करने का अवसर अंत में दिया जाएगा। इसके अलावा पीएचडी कोर्स वर्क भी ऑनलाइन किया गया है। इसकी भी कक्षाएं ऑफलाइन चल रहीं थीं। हॉस्टल में रह रहे छात्र कैंपस में रहकर ही ऑनलाइन कक्षाएं अटेंड कर सकते हैं।
बीबीएयू में ब्लंडेड मोड में शुरू हुई कक्षाएं
बीबीएयू में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सोमवार से पहले सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न विभागों में ऑनलाइन, ऑफलाइन (ब्लंडेड मोड) में कक्षाएं शुरू हुईं। ऑफलाइन कक्षाओं में कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से आज नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसमें डीन स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रो. संजय के द्विवेदी, प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. केएल महावर, प्रो. एमपी सिंह, डॉ. शरद कुमार सोनकर, डॉ. विनीत कुमार और सोमिपम आर शिमरे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रो. संजय द्विवेदी ने जल्द ही एक ऑफलाइन क्लास करने को कहा ताकि सभी विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुआ जा सके।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत खुले स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार से कई स्कूल कोविड प्रोटोकॉल के तहत खुले। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल एक बार फिर छात्रों को जागरूक करने में जुट गए हैं। बिना मास्क व सेनिटाइजर के छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने बताया कि मुख्य गेट पर ही छात्रों को सैनिटाइज कर प्रवेश दिया गया। अभिभावकों को निर्देश दिया गया है कि यदि छात्रों की तबीयत खराब हो तो पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही विद्यालय भेजें। शिक्षक छात्रों को फिर से कोविड प्रोटोकॉल के नियमों को लेकर जागरूक कर रहे हैं और उनका पालन करने का निर्देश दे रहे हैं। सीएमएस की सभी शाखाएं भी सोमवार से खुल गईं। यहां भी छात्रों को सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed