{"_id":"683e46089d0a126b799764e953696349","slug":"unique-sporting-enters-in-to-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDS अकादमी को हरा यूनीक फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDS अकादमी को हरा यूनीक फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनीक स्पोर्टिंग ने एसडीएस अकादमी को 40 रन से मात देते हुए सेंट डेजी फाउंडेशन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
यूनीक स्पोर्टिंग के 155 रन के जवाब में एसडीएस अकादमी की टीम 115 रन आउट हो गई। सहारा स्टेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनीक स्पोर्टिंग की पारी 30वें ओवर में 155 रन बनाकर आउट हो गई।
करन ने 47 और जैन ने 29 रन बनाए। गौरव को पांच विकेट मिले। जवाब में एसडीएस अकादमी की टीम 27वें ओवर में 115 रन पर सिमट गई। गौरव (24) सर्वोच्च स्कोरर रहे। नवीन ने चार और पीके पांडेय ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
ब्राउन और ग्रीन इलेवन जीते
आस्का ब्राउन और ग्रीन इलेवन ने ठाकुर उत्तम सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने मुकाबले जीते। केजीएमयू ग्राउंड में हुए पहले मैच में ब्राउन ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 132 रन बनाए। सुमित शर्मा ने 33 और अंकित सिंह ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन
रोहित ने दो और वीरेन्द्र ने दो विकेट झटके। जवाब में गोल्ड की टीम 33.4 ओवर में 129 रन पर लुढ़क गई। करन (31) सर्वोच्च स्कोरर रहे। धीरज और सुमित ने तीन-तीन विकेट झटके।
इस तरह ब्राउन ने तीन रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में रेड की टीम 14.4 ओवर में 70 रन पर सिमट गई।
मणिकांत ने सबसे अधिक 10 रन बनाए। प्रसून ने तीन और उमर मुनव्वर ने दो विकेट झटके। जवाब में गीन ने श्रेयांश और अविरल के 14-14 रन की मदद से 15वें ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की। अभिषेक और मणिकांत को दो-दो विकेट मिले।