फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister Piyush Goal press Conference in Lucknow.

यूपी: पीयूष गोयल बोले- करहल में बघेल पर हमला अखिलेश की बौखलाहट का नतीजा, जनता सब देख रही

Wed, 16 Feb 2022 08:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Feb 2022 08:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि योगी राज में अपराधी जमानत लेने से डरते हैं। प्रदेश में विकास का माहौल बना है। गरीबों के लिए जो पीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में है वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल में भी है।

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goal press Conference in Lucknow.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी सिर्फ  एक परिवार का भला सोच सकती है, उसके लिए भाजपा का सबका साथ-सबका विकास की सोच समझ के बाहर है। यह तो सिर्फ  जनता ही समझ सकती है, जिसने योगी सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने  कहा कि गुंडों, माफिया और अपराधियों के दम पर सरकार चलाना एक बात है, लेकिन 24 करोड़ जनता के हित के बारे में सोचना यह सिर्फ  भाजपा ही कर सकती है। माफिया ने हजारों करोड़ रुपये की गरीबों की संपत्ति लूटी थी, उसको सीएम योगी ने छुड़ाया। अब यूपी में अपराधी जमानत लेने से डरते हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीयूष गोयल ने कहा योगी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में हर क्षेत्र में जो काम किया है, उसके लिए प्रदेश की  जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। जिस तरह से पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश में जन कल्याणकारी सरकार चलाई है, उसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। कृषि, उद्योग,  इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में योगी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। अगले पांच वर्षों में इसको आगे बढ़ाकर यूपी देश में सुनहरे प्रदेश के रूप में छाप छोड़ेगा। इसमें कोई संदेह नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में वे जब चुनाव प्रचार के लिए आए थे, तो एक दिन में ही लखनऊ समेत कई जिलों में व्यापारियों की दिन-दहाड़े हत्याएं हुई थीं। उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर होने से आम आदमी डरा हुआ था। वह खुद लखनऊ में व्यापारी श्रवण साहू के घर गए थे। आज प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर बढ़ चला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कानून का राज स्थापित किया है। इससे न केवल यहां बड़े पैमाने पर निवेश आया है, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए योगी सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं। वर्ष 2012 से 2017 के बीच गन्ना किसानों को जितना भुगतान किया गया, उसका लगभग दोगुना 1.59 लाख करोड़ रुपये का भुगतान वर्ष 2017 से अब तक किया गया। सपा सरकार के मुकाबले भाजपा सरकार ने गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीददारी की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की वर्ष 2018 में एमएसपी डेढ़ गुना करने की घोषणा का उत्तर प्रदेश सरकार ने पालन तो किया ही, साथ ही साथ किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक प्रयास किए। प्रदेश सरकार ने पिछले 5 वर्षों में लगभग चार करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा। इसमें एमएसएमई सेक्टर का काफी योगदान रहा। इसका परिणाम यह निकला कि 2017 से पहले बेरोजगारी का जो आंकडा दो अंकों में हुआ करता था, वह घटकर चार प्रतिशत रह गया।

तीन लाख करोड़ का आया निवेश

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया। निवेशकों के लिए नियमों का सरलीकरण, बेहतर कानून व्यवस्था और आधारभूत ढांचा तैयार करने में योगी सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। पहले प्रदेश में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, जो अब पांच हो गए हैं। पहले एयर कनेक्टिविटी सिर्फ  25 स्थानों तक सीमित थी, जबकि आज 75 शहरों से हवाई सुविधा के माध्यम से यूपी जुड़ चुका है। जेवर में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तो विश्व में नायाब होगा। उन्होंने कहा कि 1947 से अब तक प्रदेश में सिर्फ 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, जबकि पिछले 5 वर्षों में इनकी संख्या 30 हो गई। इसी तरह एमबीबीएस की सीट 2017 में 1900 हुआ करती थीं, जो बढ़कर 3800 हो गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed