फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: BJP Declared Union Minister Dharmendra Pradhan The Election Incharge Of Uttar Pradesh

भाजपा हाईकमान ने संभाली यूपी विस चुनाव की कमान : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान यूपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त, अनुराग ठाकुर सहित सात सह प्रभारी

Wed, 08 Sep 2021 08:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Sep 2021 08:51 PM IST
सार

UP Vidhan Sabha Election: भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाने के साथ ही सात सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP Declared Union Minister Dharmendra Pradhan The Election Incharge Of Uttar Pradesh
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp

विस्तार

भाजपा ने विधानसभा-2022 चुनाव की तैयारी का आगाज कर दिया है। प्रदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को विधानसभा चुनाव का प्रभारी और उनके साथ सात तेजतर्रार और दिग्गज मंत्रियों व नेताओं को सह प्रभारी बनाकर भाजपा हाईकमान ने विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। भाजपा नेतृत्व ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ प्रदेश में संगठनात्मक छह क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट पर जीत महत्वपूर्ण है। पार्टी ने पहली बार विधानसभा चुनाव में इतनी भारी भरकम टीम को प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में उतारा है।

विज्ञापन


प्रदेश में आगागी फरवरी-मार्च-2022 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश संगठन और सरकार अपना-अपना काम करेगे वहीं उनके काम की निगरानी से लेकर एक-एक सीट पर प्रत्याशी चयन के लिए फीडबैक से लेकर चुनावी रणनीति तक के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने लंबे मंथन के बाद यूपी चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों का चयन किया है। प्रभारी और सह प्रभारियों के जरिये ना केवल पूरे प्रदेश के चुनाव की कमान नड्डा और शाह के हाथ रहेगी बल्कि एक-एक सीट पर उनकी नजर रहेगी। हाईकमान ने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त करते समय जातीय समीकरण को सभी साधने की कोशिश की है। प्रदेश के पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए पिछड़े वर्ग के धर्मेन्द्र प्रधान को प्रभारी बनाया है। वहीं ब्राह्मण, ठाकुर, दलित, जाट नेताओं को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेन्द्र प्रधान बिहार, कर्नाटक, झारखंड़, छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी रहे है। उत्तराखंड़ विधानसभा चुनाव के प्रभारी और बिहार विधानसभा चुनाव सह प्रभारी रहे है। प्रधान भाजुयमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सहित अनेक पदों पर रहे है। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बनाने में भी धर्मेन्द्र प्रधान की अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सात सह चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं पर्यटन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर, राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

पहली बार उतारी भारी भरकम टीम
भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने यूपी विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रभारी और सह प्रभारियों की इतनी भारी भरकम टीम मैदान में उतारी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में भी प्रभारी के साथ सह प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारियों की इतनी बड़ी टीम तैनात नहीं की गई थी।


पूरब से पश्चिम तक संगठन की थाह लेंगे क्षेत्रीय प्रभारी
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरब से पश्चिम तक संगठन को मथने और चप्पे चप्पे की राजनीतिक थाह लेने के लिए छह क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने अनुभवी और राजनीतिक चौसर के माहिर रहे नेताओं को क्षेत्रों की कमान सौंपी है। हालांकि भाजपा की ओर से पहले ही एक-एक प्रदेश महामंत्री को क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया हुआ है। अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी सभी छह क्षेत्रों में एक-एक प्रभारी की नियुक्त कर स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के लिए यूपी विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट पर जीत महत्वपूर्ण है। लोकसभा सांसद संजय भाटिया को पश्चिम, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज, राष्ट्रीय मंत्री वाय.सत्या कुमार को अवध, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर-बुंदेलखंड,, राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील भाई ओझा को काशी क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed