{"_id":"647b1173f03272855e0f8ae3","slug":"union-minister-anupriya-patel-addresses-party-workers-for-loksabha-election-2024-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं से आह्वान, 2024 की तैयारी में जुटें, विधायकों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं से आह्वान, 2024 की तैयारी में जुटें, विधायकों को सौंपी
Sat, 03 Jun 2023 03:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:39 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी पार्टी के विधायकों को विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। यदि संगठन मजबूत होगा तो चुनाव आसानी से जीता जा सकता है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में अनुप्रिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बिना रुके-बिना थके लगातार चलते रहकर संगठन को आगे बढ़ाएं। राजनीति में चुनाव एक सतत प्रक्रिया है। इन चुनावों को जीतने का एक मात्र सरल उपाय है संगठन की मजबूती। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि ठहरे हुए पानी की तरह मत बनिए, जो भी पद मिले उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कीजिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या से प्रेशर पॉलिटिक्स पर सरकार का ब्रेक, भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आई बृजभूषण की हुंकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक साथ सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नाश्ता और खाना भी मिलेगा
विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी
अपना दल (एस) ने विधायकों को भी प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को प्रयागराज की सोरांव व वाराणसी की अजगरा सीट की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल को चायल, डॉ.आरके पटेल को शिवपुर, विधायक जीत लाल पटेल को फाफामऊ, डॉ सुनील पटेल को मुंगरा बादशाहपुर का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने 150 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची तैयार कर ली है।