{"_id":"66a0823e8df6326b1c0d0c57","slug":"union-budget-2024-gold-silver-and-platinum-jewellery-will-become-cheaper-due-to-reduction-in-customs-duty-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Union Budget 2024: सीमा शुल्क घटने से सस्ते होंगे सोना-चांदी और प्लेटिनम के आभूषण... अब होगी इतने हजार की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Union Budget 2024: सीमा शुल्क घटने से सस्ते होंगे सोना-चांदी और प्लेटिनम के आभूषण... अब होगी इतने हजार की बचत
Wed, 24 Jul 2024 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jul 2024 09:56 AM IST
सार
सीमा शुल्क घटने से सोना-चांदी और प्लेटिनम के आभूषण सस्ते होंगे। 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम वाले आभूषण पर 5,500 रुपये बचेंगे। एक किग्रा चांदी पर अब करीब 12 हजार रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
सोना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना, चांदी और प्लेटिनम समेत कुछ कीमती धातुओं पर लगने वाले सीमा शुल्क में बड़ी कटौती का एलान किया तो सराफा कारोबारियों और महिलाओं के चेहरे चमक उठे। वित्त मंत्री ने सोना और चांदी पर सीमा शुल्क 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने का एलान किया।
वहीं, प्लेटिनम पर सीमा शुल्क 15.4 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया। सीमा शुल्क में 9 फीसदी कटौती के सीधे मायने हैं कि अब इन कीमती धातुओं से बने आभूषण सस्ते हो जाएंगे। देश में ज्यादातर उपभोक्ता 22 और 20 कैरेट सोने से बने आभूषण खरीदते हैं।
वहीं, सराफा कारोबारियों के अलावा कुछ उपभोक्ता सोने और चांदी के सिक्के व ईंट भी खरीदते हैं। वित्त मंत्री ने सोने के सिक्के पर सीमा शुल्क 15 से घटाकर 6 फीसदी, ईंट पर 14.35 से घटाकर 5.35 फीसदी करने का एलान किया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने चांदी के सिक्के पर सीमा शुल्क 15 से घटाकर 6 और ईंट पर 14.35 से घटाकर 5.35 फीसदी करने की घोषणा की। चांदी से बने आभूषणों की कीमतों पर भी सीमा शुल्क घटने का सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा प्लेटिनम, पैलेडियम, इरीडियम, ऑस्मियम और रूथेनियम पर सीमा शुल्क 15.40 से घटाकर 6.40 फीसदी कर दिया गया है।

सोने की ज्वेलरी पर कितना मिलेगा फायदा
सीमा शुल्क में इस कटौती से आम उपभोक्ता को कितना फायदा मिलेगा। इसे उदाहरण से समझते हैं। अभी अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी खरीदते हैं तो आपको 67,500 रुपये चुकाने होते हैं। इसमें 15 फीसदी सीमा शुल्क जुड़ा रहता है। सरल भाषा में कहें तो इसमें सीमा शुल्क के 10,126 रुपये भी होते हैं। अब यही ज्वेलरी खरीदने के लिए आपको घटे हुए सीमा शुल्क यानी 6 फीसदी की दर से भुगतान करना होगा। इससे आपको करीब 5,500 रुपये का फायदा मिलेगा।