{"_id":"5f7705bd8ebc3eefb700aa74","slug":"uniform-distribution-of-kannauj-school-will-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में स्कूल यूनिफार्म वितरण की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में स्कूल यूनिफार्म वितरण की जांच के आदेश
Fri, 02 Oct 2020 04:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
सतीश चंद्र द्विवेदी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री
- फोटो : amar ujala
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कन्नौज में स्कूल यूनिफार्म वितरण में अनियमितता की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कन्नौज में बड़ी फर्मों से यूनिफार्म बनवाकर उन पर महिला स्वयं सहायता समूहों का लेबल लगाकर वितरित करने की शिकायत मिली है।
कन्नौज के भाजपा अध्यक्ष ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि स्वयं सहायता समूह ने बड़ी कंपनियों से स्कूल यूनिफार्म बनवाकर उन पर अपना लेबल लगाकर स्कूलों में वितरित करा दिया है।
इस मामले में मंत्री ने विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।