{"_id":"66cb776b7698224f2e0731e5","slug":"unified-pension-scheme-will-be-executed-in-uttar-pradesh-too-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में भी जल्द लागू हो सकती है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, करीब 17 लाख कार्मिक होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में भी जल्द लागू हो सकती है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, करीब 17 लाख कार्मिक होंगे लाभान्वित
Mon, 26 Aug 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:09 AM IST
सार
केंद्रीय कर्मियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्कीम का स्वागत करते हुए इसे केंद्र का कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा करार दिया था। इससे माना जा रहा है कि शीघ्र ही यूपी में भी पेंशन की यह स्कीम लागू होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की तर्ज पर शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू हो सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने मंथन प्रारंभ कर दिया है। इस पर आने वाले व्यय भार का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को केंद्रीय कर्मियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्कीम का स्वागत करते हुए इसे केंद्र का कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा करार दिया था। इससे माना जा रहा है कि शीघ्र ही यूपी में भी पेंशन की यह स्कीम लागू होगी। यहां राज्य सरकार के करीब 17 लाख कार्मिक है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से शासनादेश जारी होने के बाद यूपी का वित्त विभाग भी इस योजना के प्रावधानों को लेकर एक नोट तैयार करेगा। इसे कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उधर सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी कहा है कि यूपी में शीघ्र ही यूपीएस लागू होगी।
विज्ञापन