{"_id":"6270061ed187e5714a69ee23","slug":"unemployment-rate-reduced-in-up-unemployment-rate-in-delhi-is-11-2-and-in-uttar-pradesh-is-2-9-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में घटी बेरोजगारी दर : दिल्ली में बेरोजगारी दर 11.2 तो उत्तर प्रदेश में 2.9 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में घटी बेरोजगारी दर : दिल्ली में बेरोजगारी दर 11.2 तो उत्तर प्रदेश में 2.9 फीसदी
Mon, 02 May 2022 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 May 2022 09:56 PM IST
सार
सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी की मासिक रिपोर्ट में देश में समग्र तौर पर उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 फीसदी रह गई है, मार्च में 4.4 फीसदी थी।
विज्ञापन
बेरोजगारी दर
विस्तार
प्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास नीतियों और स्वरोजगार के लिए कौशल विकास एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कार्यक्रमों के चलते प्रदेश की बेरोजगारी की दर गिरकर 2.9 फीसदी रह गई है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी की मासिक रिपोर्ट में देश में समग्र तौर पर उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 फीसदी रह गई है, मार्च में 4.4 फीसदी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों के मुकाबले यूपी बहुत आगे है। योगी सरकार ने पिछले 5 साल में युवाओं को 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का रिकार्ड बनाया है। रिपोर्ट में दिल्ली में बेरोजगारी की दर 11.2 फीसदी बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में राजस्थान में बेरोजगारी दर 28.8 फीसदी है। पश्चिम बंगाल में 6.2, तमिलनाडु में 3.2, पंजाब में 7.2, झारखंड में बेरोजगारी दर 14.2, केरल में 5.8 और आंध्र प्रदेश में 5.8 फीसदी है।
विज्ञापन