सरोजनीनगर। बंथरा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को लतीफनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और यूपी कॉप एप के इस्तेमाल का तरीका बताया गया। छात्राओं को गुड और बैड टच के बारे में समझाया। साइबर अपराध से बचाव के उपायों एवं डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रधान प्रतिनिधि तरुण शुक्ला, उपनिरीक्षक अशोक कुमार गौड़, महिला उपनिरीक्षक सीमा, नेहा यादव तथा हेड कांस्टेबल मनीषा और कांस्टेबल रामा गुड़िया मौजूद रहे।

जागरूकता रैली निकालकर महिला अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

जागरूकता रैली निकालकर महिला अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

जागरूकता रैली निकालकर महिला अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।