फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Underpass will be built in Unchahar, will get relief from jam

Lucknow News: ऊंचाहार में बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात

Thu, 25 Jul 2024 04:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be built in Unchahar, will get relief from jam
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी संस्तुति रेलवे ने कर दी है। इसके लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अंडरपास बनने से नगर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग संंख्या 44-ए स्थित है। इस पर ओवरब्रिज बनवाया गया था। हाइवे पर दौड़ने वाले वाहन तो फर्राटा भरते हुए ओवरब्रिज से निकल रहे थे, लेकिन नगर वासियों खासकर व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को मुश्किलें हो रही थीं।
विज्ञापन

इसी वजह से क्रॉसिंग से होकर आते-जाते थे। समस्या उस समय बढ़ गई, जब क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे नगर दो हिस्सों में बंट गया। इसका असर व्यवसाय पर भी पड़ा। इससे व्यापारी काफी नाराज हैं। व्यापारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी लंबा चक्कर लगाकर ओवरब्रिज के रास्ते आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने का फैसला लेते हुए मंजूरी दे दी है। इससे व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और नगर वासियों को राहत मिलेगी।
अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण कार्य
रेलवे के सहायक मंडल अभियंता-प्रयाग राकेश कुशवाहा ने बताया कि रेलवे ने ऊंचाहार की क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग तीन करोड़ की लागत से अंडरपास बनेगा, जिसकी चौड़ाई लगभग चार मीटर और ऊंचाई ढाई मीटर होगी। अक्तूबर से निर्माण कार्य शुरू करा देंगे। कोशिश होगी कि जल्द से जल्द काम पूरा करा दिया जाए।

आवागमन होगा सुगम, विद्यार्थी भी तय नहीं करेंगे लंबी दूरी
ऊंचाहार नगर में जाम की समस्या अधिक रहती है। क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोग ओवरब्रिज की लंबी दूरी तय करने के बजाए कोतवाली रोड से होकर आवागमन करते हैं, जिससे जाम लगता रहता है। क्रॉसिंग पर रेलवे अंडरपास बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। अंडरपास से कार, जीप, बाइक, ई-रिक्शा आदि छोटे वाहन निकल सकेंगे। ट्रक, बस समेत बड़े व भारी वाहनों को ओवरब्रिज से आना-जाना होगा। कस्बे के व्यापारियों को सुविधा मिलेगी तो छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed