फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   under construction building collapsed in lucknow

हुआ जोरदार धमाका और ढह गई इमारत!

Tue, 17 Sep 2013 01:26 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Tue, 17 Sep 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
under construction building collapsed in lucknow
कैसरबाग क्षेत्र के हीवेट रोड पर सोमवार-मंगलवार की रात एक निर्माणधीन कामर्शियल कांप्लेक्स ढह गया।
विज्ञापन


इससे इलाके में रात में ही हंगामे की स्थिति बन गई।

निर्माण के दौरान यहां मजदूर रात में रुकते भी हैं, ऐसे में कुछ मजदूरों के बिल्डिंग के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जाती रही।

हालांकि, पुलिस लगातार इससे इंकार करती रही। जानकारों का कहना है कि, कुछ घायल मजदूरों का बिल्डर ने देर रात ही निजी अस्पतालों में इलाज करा दिया। पुलिस इस प्रकरण में तथ्यों को छिपा रही है।

दूसरी ओर, एलडीए ने भी बिल्डिंग की जांच कराने की बात कही। यहां बिल्डर द्वारा प्राधिकरण से पास नक्शे का उल्लघंन करने की बात भी सामने आ रही है। हीवेट रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक बगल में यह बिल्डिंग निर्माणाधीन थी।

विज्ञापन


इसके बिल्डर विजय गुप्ता हैं। अभी पहली मंजिल के पिलर खड़े कर के स्लैब डाली गई थी। जबकि, बेसमेंट में भी निर्माण किया जा रहा था। बीती आधी रात के बाद बिल्डिंग की स्लैब भरभरा कर नीचे आ गई। जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग बिल्डिंग के आसपास जुटने लगे। सभी को आशंका थी कि इस इमारत के मलबे में कुछ मजदूर दबे हुए हैं, मगर पुलिस ने इस बात को नहीं माना। सुबह बिल्डिंग को चारों ओर से पीले तिरपाल के जरिए ढक दिया गया ताकि बाहर से यहां की विभीषिका दिखाई न दे। बिल्डर यहां से गायब है।


इस बारे में एलडीए के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि इस बिल्डिंग में अवैध निर्माण अगर किया जा रहा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रकरण की जांच का जिम्मा सहायक अभियंता को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed