फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Undeground metro work starts in december

अंडरग्राउंड मेट्रो से आपको हो सकती है परेशानी, जानिए कैसे...

Thu, 23 Apr 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 23 Apr 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
Undeground metro work starts in december

मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रैक का निर्माण टर्न की के आधार पर होगा। यानी एक ही कंपनी पूरा काम खत्म करेगी। इस ट्रैक का डिजाइन और निर्माण का जिम्मा इसी आधार पर एक कंपनी को दिया जाएगा। दो महीने के भीतर टेंडर जारी कर दिया जाएगा। जबकि दिसंबर तक भूमिगत मेट्रो रेल नेटवर्क का काम भी शुरू हो जाएगा। 2018 में इसे पूरा करना है।

विज्ञापन

 
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रधान सलाहकार डॉ. ई. श्रीधरन बुधवार को राजधानी में थे। यहां उन्होंने मेट्रो रूट पर किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने एलएमआरसी के अधिकारियों के साथ पिछले एक महीने में किये गए कामों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। इसमें श्रीधरन ने बताया कि, नार्थ-साउथ कॉरिडोर में ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर चारबाग तक कराए जा रहे कामों को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं है। बहुत तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.50 किमी अंडरग्राउंड का काम ज्यादा मुश्किल

Undeground metro work starts in december

चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच अंडरग्राउंड सेक्शन होगा। इसकी दूरी करीब 3.50 किलोमीटर होगी। इस दूरी के बीच में तीन स्टेशन होंगे। ये स्टेशन सचिवालय, जीपीओ और हजरतगंज में एलआईसी बिल्डिंग के ठीक सामने होंगे।

इन तीन स्टेशनों का काम और अंडरग्राउंड ट्रैक का काम पिछले आठ किलोमीटर से कहीं अधिक जटिल होगा। इसका खासा असर यातायात पर पडे़गा। दिक्कत न हो, इसीलिए हम तेजी से काम करवाएंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि लोगों को तकलीफ कम से कम हो। दिसंबर तक भूमिगत ट्रैक की डिजाइनिंग होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। जबकि, 2018 तक काम खत्म होगा।

डॉ. ई. श्रीधरन ने कहा कि केंद्र सरकार से कोई भी गतिरोध नहीं है। केंद्र से पीआईबी स्वीकृति मिलने में सामान्यत: एक साल का समय लगता है। ऐसा ही यहां भी हो रहा है।

जल्द ही पीआईबी की मंजूरी मिल जाएगी। केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है। हाल ही में अधिकारियों ने दौरा किया है। इसके बाद में माना जा रहा है कि पीआईबी की फाइल और तेजी से चल पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed