{"_id":"5ca21012bdec22145274afda","slug":"uncontrolled-bike-clashed-into-truck-brother-sister-died-two-kids-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती : अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती : अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, दो बच्चे घायल
Mon, 01 Apr 2019 06:51 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 01 Apr 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
मृतकों के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध परिपथ स्थित इकौना के बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सोमवार मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो अन्य बच्चे भी घायल हो गई। जिन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में लिया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम खरगौरा गणेश निवासी संतोष नाई (28) पुत्र राममूरत नाई सोमवार को अपने रिश्ते की बहन डिंगुराजोत निवासी जुगुनू (37) पत्नी अशोक के पुत्र का इलाज कराने इकौना बाजार जा रहा था। उसके साथ मोटरसाइकिल पर जुगुनू का पुत्र सुमित (5) व गांव का ही विवेक (4) पुत्र अनिल भी था।
जैसे ही संतोष बौद्ध परिपथ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा इकौना के सामने पहुंचा तभी बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। टक्कर तेज होने से चारों मोटरसाइकिल से उछलकर मार्ग पर दूर जा गिरे। चारों को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। जिसे बाद में इकौना थाने लाया गया।

चारों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने संतोष व जुगुनू को मृत घोषित कर दिया। घायल विवेक व सुमित का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का हाल बेहाल है।
वहीं पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के समय मोटर साइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना जयनारायण शुक्ल बताते हैं कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी गई तो आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।