{"_id":"67704ab4275b27e1d90c17c4","slug":"uncle-raped-the-innocent-girl-condition-critical-referred-to-kgmu-shravasti-news-c-13-knp1080-1011803-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चाचा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, हालत गंभीर, केजीएमयू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चाचा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, हालत गंभीर, केजीएमयू रेफर
Sun, 29 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सगे चाचा ने पांच वर्षीय भतीजी के साथ शुक्रवार को दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में घर छोड़कर फरार हो गया। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने बच्ची को जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया।
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र की मासूम गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार सुबह पढ़ने गई थी। दोपहर बाद केंद्र पर पहुंचा चाचा उसे घर ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह बच्ची को प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को घर छोड़कर फरार हो गया।
मासूम को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार बच्ची को होश आ गया। लेकिन, हालत अभी नाजुक बनी हुई है। शनिवार दोपहर बाद बच्ची को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी सर्जरी होनी है। आरोपी की तलाश में एसपी घनश्याम चौरसिया ने टीम गठित की है।
विज्ञापन
आईं गंभीर चोटें
केजीएमयू में बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के जननांग के साथ ही मलद्वार पर गंभीर चोट आई थी। बच्ची को समय से अस्पताल पहुंचा दिया गया था इसलिए चिकित्सा आसानी से हो सकी। फिलहाल बच्ची स्थिर है।