{"_id":"5fbde08a8ebc3e9b987d891f","slug":"uncle-and-nephew-fall-into-the-well-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: कुएं में गिरने से गिरे मामा-भांजे दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: कुएं में गिरने से गिरे मामा-भांजे दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 25 Nov 2020 10:11 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हैबतपुर मे मामा-भांजा कुएं मे गिर गए। पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, अशोक उर्फ कल्लू (35) पुत्र विक्रम अपने भांजे आदित्य (6) पुत्र जसवंत को लेकर मंगलवार शाम लगभग आठ बजे घर से बाहर निकला था कि दोनों एक साथ कुएं में गिर गए। सूचना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोंगो की मदद से दोनों को बाहर निकाला। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।