फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncertainty resolved: LDA's Naimish Nagar and Varun Vihar schemes to launch on the 24th.

Lucknow News: असमंजस टला, एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग 24 को

Mon, 21 Sep 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Uncertainty resolved: LDA's Naimish Nagar and Varun Vihar schemes to launch on the 24th.
लखनऊ। कई बार से टल रही एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना अब 24 सितंबर को लॉन्च हो जाएगी। इसके लिए अब मुख्यमंत्री से सहमति मिल गई है। ऐसे में अब लॉन्चिंग के समय को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग जाएगा। इन योजनाओं से करीब चार लाख आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी। पहले चरण में करीब छह हजार भूखंडों का पंजीकरण खुलेगा और आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। एलडीए की जो योजनाएं लॉन्च होने वाली है उनमें सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्स्रप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना शामिल है। यह दोनों योजनाएं पहले 30 जून को लॉन्च होनी थी मगर उससे पहले ही 22 जून को अलीगंज की एक बिल्डिंग में हुए अग्निकांड के कारण लॉन्चिंग स्थगित हो गई थी। उसके बाद 14 सितंबर लॉच्निंग प्रस्तावित की गई लेकिन मुख्यमंत्री से समय न मिल पाने से फिर 21 सितंबर की प्रस्तावित हुई मगर यह भी आगे बढ़ गई है लेकिन अब 24 सितंबर की तारीख पक्की हो गई है। मुख्यमंत्री की समय को लेकर सहमति मिलने के बाद एलडीए ने लॉन्चिंग को लेकर फिर से तैयारी शुरू कर दी है। लाॅन्चिंग के कई बार टलने को लेकर अब यह चर्चा भी शुरू हो गई थी कि यदि 25 सितंबर से पहले योजनाओं का शुभारंभ नहीं हुआ तो फिर 25 से पित्र पक्ष शुरू हो जाएगा। ऐसे में शुभ दिन न होने से योजनाओं की लॉन्चिंग आगे बढ़ जाएगी और फिर वह नवरात्रि, दशहरा या दीपावली तक खिंच सकती है लेकिन अब सीएम की सहमति के बाद लॉन्चिंग पित्र पक्ष शुरू होने से पहले ही 24 को हो जाएगी। इससे लॉन्चिंग को लेकर जो असमंजस बना था वह टल गया है।
विज्ञापन

----------------

वरुण विहार में 2800 और नैमिष नगर में 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट होगी जमीन एलडीए की ओर से जमीन के जो रेट तय किए गए हैं उनमें वरुण विहार में 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट और नैमिष नगर में 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट है। नैमिष नगर की जमीन महंगी होने को लेकर यह तर्क दिया जा रहा है कि यहां पर जमीन वरुण विहार से अधिक कीमत पर किसानों से खरीदी गई है। नैमिष नगर योजना पावन नैमिषारण्य धाम से प्रेरित है। यहां पर आध्यात्म और आधुनिक सुविधाओं का संगम होगा। योजना में मेडिटेशन सेंटर, एजुकेशन हब, मेडिकल हब, कल्चरल सिटी, कम्युनिटी पार्क और शॉपिंग स्ट्रीट होगी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद का बाजार भी बनेगा। पंजीकरण ऑनलाइन होगा। इसके लिए एलडीए की बेवसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा और बुकलेट के लिए 1100 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन


----------------

फैक्ट फाइल

वरुण विहार योजना
कुल क्षेत्रफल 6580 एकड़
भूखंड का साइज 1250 वर्ग फीट से 5000 वर्ग फीट तक
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


नैमिष नगर योजना
कुल क्षेत्रफल 4100 एकड़
भूखंड 800 वर्ग फीट से 5000 वर्ग फीट तक


वीसी एलडीए प्रथमेश कुमार के अनुसार योजना लॉन्चिंग 24 सितंबर को होगी। उसको लेकर मुख्यमंत्री से सहमति मिल गई है। योजनाओं की बुकलेट भी तैयार हो गई है। जैसे मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे पंजीकरण खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed