फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Umesh Pal murder case: Injured gunner Raghavendra dies during treatment in Lucknow

Umesh Pal Hatyakand : उमेश पाल हत्याकांड में घायल गनर राघवेंद्र की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Wed, 01 Mar 2023 08:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Mar 2023 08:25 PM IST
सार

प्रयागराज के शहर पश्चिमी के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान बम और गोलियां लगने से घायल गनर राघवेंद्र को रविवार शाम प्रयागराज से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Injured gunner Raghavendra dies during treatment in Lucknow
उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान घायल हुए उनके गनर राघवेंद्र की बुधवार को मौत हो गई। वह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। राघवेंद्र को शनिवार रात को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि राघवेंद्र को गोली लगी थी और बारूद की वजह से उसके शरीर पर कई घाव थे। इसकी वजह से उसके शरीर में संक्रमण फैल चुका था। मरीज के इलाज के लिए विशिष्ट टीम लगाई गई थी। डॉक्टरों की टीम ने उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था। उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार शाम पौने छह बजे के करीब उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रीन कॉरीडोर बनाकर गनर को पहुंचाया गया था पीजीआई
प्रयागराज के शहर पश्चिमी के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान बम और गोलियां लगने से घायल गनर राघवेंद्र को रविवार शाम प्रयागराज से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इस दौरान बनाए गए ग्रीन कॉरीडोर में 2 घंटे 24 मिनट में एंबुलेंस ने 186 किमी सफर तय किया था। 
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव का रहने वाला घायल सिपाही राघवेंद्र लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी राघवेंद्र के पिता रामसुमेर सिंह पुलिस विभाग में सिपाही थे, जिनका बीमारी से देहांत हो गया था। राघवेंद्र को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। परिवार में मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र हैं। पांच मई को राघवेंद्र की शादी भी तय थी। प्रयागराज में हुई घटना में अपराधियों ने राघवेंद्र पर बम से हमला करते हुए गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed