{"_id":"8af1bb53f4ba928dbc8361cb39c9f156","slug":"uma-statement-on-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दो समुदायों के भरोसे को सरकार ने किया तहस-नहस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दो समुदायों के भरोसे को सरकार ने किया तहस-नहस'
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक उमा भारती ने बुधवार को अखिलेश सरकार पर तीखे हमले किए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार जनता की नजर से गिर चुकी है। मैंने इस सरकार के बारे में बहुत सकारात्मक राय बनाई थी।
कुंभ के दौरान वहां की व्यवस्था की तारीफ भी की थी। कुंभ के दौरान स्टेशन पर हादसे के बाद सरकार का बचाव भी किया था लेकिन जो हालात हैं उससे यही लगता है कि जनता ने बहुत ही तेजी से इस सरकार में अपना भरोसा खो दिया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना ने वहां के दो समुदायों के बीच भरोसे को पूरी तरह तहस नहस कर दिया है। लोगों का एक दूसरे समुदाय पर ही नहीं सरकार पर भी भरोसा टूट गया है।
विज्ञापन
बंटवारे के बाद मुसलमान सेना या सुरक्षाबलों के भरोसे यहां नहीं रह गए थे। अपने हिंदू पड़ोसियों के भरोसे उन्होंने यहां रहने का फैसला किया लेकिन अब यह विश्वास टूट सा गया है। वोटों की भूख ने इसमें अहम रोल अदा किया है। यह सरकार लोगों का विश्वास जीतने में नाकाम रही है।
सेकुलर व्यवस्था में सरकार के लिए कोई व्यक्ति हिंदू या मुसलमान नहीं हो सकता। सरकार के लिए वह केवल एक नागरिक है, हिंदू या मुसलमान नहीं।
लेकिन निष्पक्षता की बजाय वोट बैंक की राजनीति से हालात खराब हुए हैं। बेकसूरों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। न्याय से ही भरोसा पैदा होगा। यदि इस मामले में 24 घंटे में त्वरित कार्रवाई होती तो हालात इतने खराब नहीं होते।