{"_id":"610293d84087cb0d5535bf12","slug":"uma-bharti-speaks-on-asaduddin-owaisi-fight-election-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उमा भारती ने ओवैसी को दी चेतावनी, कहा- संभल के रहना ये यूपी है यहां तहजीब से बात होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उमा भारती ने ओवैसी को दी चेतावनी, कहा- संभल के रहना ये यूपी है यहां तहजीब से बात होती है
Thu, 29 Jul 2021 05:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:12 PM IST
सार
उमा भारती ने कहा कि मैं ओवैसी को एक डीसेंट आदमी समझती थी लेकिन वो बेहद इनडीसेंट हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि ये यूपी है यहां तहजीब से बात होती है। दरअसल, उमा भारती ने ओवैसी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वो यूपी में लैला बन चुके हैं और योगी आदित्यनाथ उन्हें मजनूं की तरह याद करते हैं।
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जी यहां संभल कर रहना ये यूपी है। यहां तहजीब से बात की जाती है। वो लखनऊ में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा यूपी में एक बार फिर प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। यहां ओवैसी का तिकड़म बिल्कुल भी काम नहीं करेगा। ओवैसी को विवादित बयानों से क्षणिक लाभ तो हो जाता है पर वो यूपी में ज्यादा सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
उमा भारती ने कहा कि मैं उन्हें एक डीसेंट आदमी समझती थी लेकिन वो बेहद इनडीसेंट हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि ये यूपी है यहां तहजीब से बात होती है। दरअसल, उमा भारती ने ओवैसी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वो यूपी में लैला बन चुके हैं और योगी आदित्यनाथ उन्हें मजनूं की तरह याद करते हैं।
विज्ञापन
उमा भारती ने कहा कि योगी सरकार का पिछले चार साल का कार्यकाल बेहद शानदार रहा। भाजपा इस बार फिर से प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश का चेहरा हैं। वह पूरे भारत की पहचान बन चुके हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि यूपी का चुनाव किसके चेहरे पर लड़ा लाएगा इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।