{"_id":"69640f57ae9621752c0b3403","slug":"ultrasound-centre-opened-in-shravasti-using-degree-and-license-of-a-lady-doctor-from-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1070-1554942-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ के महिला डॉक्टर की डिग्री व लाइसेंस से श्रावस्ती में खोल दिया अल्ट्रासाउंड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ के महिला डॉक्टर की डिग्री व लाइसेंस से श्रावस्ती में खोल दिया अल्ट्रासाउंड सेंटर
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के ईएनटी सर्जन की पत्नी डॉ. मोहिता के नाम व लाइसेंस का गलत इस्तेमाल कर श्रावस्ती जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने का मामला सामने आया है। उन्होंने एक महीने पहले श्रावस्ती के सीएमओ से इसकी शिकायत की थी, मगर कोई कार्रवाई न होने पर अब मुख्यमंत्री, श्रावस्ती के डीएम व पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है और श्रावस्ती के सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
डॉ. मोहिता प्राइवेट प्रैक्टिश करती हैं। लखनऊ में दो केंद्रों पर उनका पीसीपीएनडीटी लाइसेंस पंजीकृत हैं। उन्होंने दिसंबर में अपने केंद्र के अल्ट्रासाउंड पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए लखनऊ के सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया था। इसकी जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि उनकी डिग्री और नाम का इस्तेमाल कर श्रावस्ती जिले में सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन हो रहा है। इसके अतिरिक्त ज्योति डायग्नोस्टिक सेंटर नामक एक अन्य केंद्र पर भी उनकी डिग्री का गलत इस्तेमाल ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाया जा रहा है।
डॉ. मोहिता का कहना है कि वह इन दोनों केंद्रों पर कभी गई ही नहीं और उनका कोई भौतिक सत्यापन भी नहीं हुआ है। डॉ. मोहिता ने 10 दिसंबर को श्रावस्ती के सीएमओ को शिकायत पत्र सौंपा था और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों, डॉक्टरों और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, मगर एक माह बीतने के बाद भी उनके प्रपत्रों को अभी तक ऑनलाइन पोर्टल से न हटाया गया और न ही सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
Iदोनों केंद्रों में फर्जी तरीके से लगाए गए पत्रों के संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। अब डीएम कार्यालय से कार्रवाई होगी। साथ ही अपने कार्यालय के पीसीपीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी को भी इसकी जानकारी दे दी है।I
I- डॉ. अशोक कुमार सिंह, सीएमओ, श्रावस्तीI