फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UGC to recruit 1000 teachers in next five years.

खुशखबरी: यूजीसी करेगा एक हजार शिक्षकों की भर्ती

Sun, 31 May 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 31 May 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
UGC to recruit 1000 teachers in next five years.

यूजीसी की ओर से फैकेल्टी रिचार्ज प्रोग्राम के तहत विशेषज्ञ शिक्षकों का पूल तैयार किया जाएगा। इसके तहत आगामी पांच वर्षों में एक हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। अलग-अलग क्षेत्र के 102 शिक्षकों की नियुक्ति हो भी चुकी है।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को इनकी सूची जारी कर दी। विज्ञान विषयों में विशेष योगदान देने वाले इन शिक्षकों में 45 फीसदी विदेशी हैं। इनकी नियुक्ति संबंधित विश्वविद्यालय की मांग के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत कई यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के 50 फीसदी से अधिक पद खाली हैं। मुश्किल ये कि अलग-अलग तरह के विवादों की वजह से ज्यादातर संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया भी लटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसके विपरीत शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले युवाओं का पलायन जारी है। इससे राहत के लिए यूजीसी की ओर से दो साल पहले फैकेल्टी रिचार्ज प्रोग्राम शुरू किया।

दिया गया 'टीच इन इंडिया' का नारा

UGC to recruit 1000 teachers in next five years.

इसके अलावा मेधावियों के पलायन को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ‘टीच इन इंडिया’ का नारा भी दिया है। इसी के तहत विशेषज्ञ शिक्षकों का पूल तैयार किया जा रहा है। 102 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनका भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान है।

विश्वविद्यालयों की मांग पर इनकी नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति विश्वविद्यालयों की मांग पर जरूरत की मुताबिक होगी। इसी के तहत यूजीसी ने पांच साल में एक हजार शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके लिए पोर्टल बनाया गया है। समय-समय पर समाचार पत्रों में भी विज्ञापन निकाला जाएगा।

हालांकि, कई विश्वविद्यालय यूजीसी की इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूजीसी इसकी आड़ में विश्वविद्यालयों से शिक्षक भर्ती का अधिकार लेने की तैयारी में है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी यूजीसी की इस योजना के तहत शिक्षकों की तैनाती के फैसले को नकार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed