फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Udyog Nagar on Agra Expressway in Lucknow and Naimish Nagar will be built in BKT three lakh people get homes

UP News: आगरा एक्सप्रेसवे पर उद्योग नगर... तो बीकेटी में बसेगा नैमिष नगर, तीन लाख से अधिक लोगों को मिलेगा घर

Sat, 31 May 2025 10:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 May 2025 10:50 AM IST
सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण आगरा एक्सप्रेसवे पर उद्योग नगर और बीकेटी में नैमिष नगर बसाएगा। इस योजना के तहत तीन लाख से अधिक लोगों को आवास मिलेगा। आगे पढ़ें और देखें कितने गांवों की जमीनों का अधिगृहण किया जाएगा?

विज्ञापन
Udyog Nagar on Agra Expressway in Lucknow and Naimish Nagar will be built in BKT three lakh people get homes
LDA/एलडीए (Demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एलडीए आगरा एक्सप्रेसवे पर उद्योग नगर और बीकेटी में नैमिष नगर बसाएगा। इनमें तीन लाख से अधिक लोगों को आवास मिलेगा। इसे लेकर शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव डॉ. बलकार सिंह की अध्यक्षता में आवास एवं विकास परिषद सभागार में बैठक हुई। इसमें योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया गया।

विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे पर 5610 एकड़ में उद्योग नगर विकसित किया जाएगा। इसके लिए सदर व सरोजनीनगर तहसील के ग्राम भलिया, आदमपुर इंदवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना की जमीन चिह्नित की गई है।

विज्ञापन

बीकेटी में 14 ग्रामों की भूमि तय की गई है

इसी तरह बीकेटी में सीतापुर, रैथा रोड पर 2504 एकड़ में नैमिष नगर विकसित होगा। इसके लिए बीकेटी तहसील के 14 ग्रामों की भूमि तय की गई है। इन दोनों योजनाओं में आवासीय सुविधा के साथ उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा व लॉजिस्टिक क्षेत्र में विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बहराइच: जिस दरगाह मेला पर रोक, वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने चढ़ाई चादर; सीएम ने बताया था आक्रांता

बड़ा निवेश आएगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे

इससे राजधानी में बड़ा निवेश आएगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आवास सचिव ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह में नई योजनाओं का फिर परीक्षण करवाकर विस्तृत कार्ययोजना पेश की जाए। इससे मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से जरूरी रकम स्वीकृत कराई जा सकेगी।

उन्होंने आईटी सिटी और वेलनेस सिटी की प्रगति की भी समीक्षा की। एलडीए वीसी ने बताया कि लैंड पूलिंग से 500 बीघा से अधिक जमीन के प्रस्ताव मिल चुके हैं। साइट ऑफिस आदि के काम तेजी पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed