फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Udyog Bandhu.... Problems of Sarojininagar, Amausi industrial areas discussed again in the meeting

Lucknow News: उद्योग बंधु.... बैठक में फिर सरोजनीनगर, अमौसी औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा

Sat, 30 Aug 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Udyog Bandhu.... Problems of Sarojininagar, Amausi industrial areas discussed again in the meeting
उद्योग बंधु की बैठक।
लखनऊ। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में शुक्रवार को फिर सरोजनीनगर और अमौसी ओद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का मुद्दा उठा। संबंधित विभागों ने जिलाधिकारी को बताया कि मौके का निरीक्षण कर जिम्मेदार अफसरों को कार्यवाही के लिए कहा गया है। उधर, उद्यमियों ने बताया कि दोनों ही क्षेत्रों में जो समस्या एक साल पहले थी वही अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, उद्योग विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अफसरों ने बताया कि सड़क मरम्मत, कूड़ा निस्तारण, नाली निर्माण व यूटिलिटी शिफ्टिंग के मामले में संबंधित विभागों ने काम शुरू कर दिया है। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की समस्या पर भी चर्चा हुई, जिसमें डीएम ने यूपीसीडा के इलेक्ट्रिकल डिवीजन के एक्सईएन को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वे कर जरूरत के मुताबिक स्ट्रीट लाइट का रिप्लेसमेंट या इंस्टॉलेशन किया जाए। बैठक में राजकीय औद्योगिक आस्थान तालकटोरा में जलापूर्ति की समयावधि में परिवर्तन की मांग की गई, जिस पर जलकल विभाग ने बताया कि तीन चार दिन में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में निवेशकों की समस्याओं के मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिए कहा गया। पीएम गति शक्ति नेशनल प्लान पर भी चर्चा हुई। इन्वेस्ट यूपी की टीम ने परियोजनाओं की प्रजेंटेशन दी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा से परे लंबित प्रकरणों पर समस्त विभागों को तय समय में निस्तारण के लिए कहा गया। सीडीओ अजय जैन, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, उपायुक्त उद्योग, अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता विद्युत, एलडीए आदि विभागों के अफसर मौजूद रहे।

उद्योग बंधु की बैठक।

उद्योग बंधु की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed