{"_id":"5bfa4604bdec22417b50c3d4","slug":"udhav-thackrey-press-conference-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बोले उद्धव ठाकरे, राममंदिर नहीं बना तो नहीं बनेगी सरकार, हिंदू अब मार नहीं खाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बोले उद्धव ठाकरे, राममंदिर नहीं बना तो नहीं बनेगी सरकार, हिंदू अब मार नहीं खाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार को राममंदिर मुद्दे पर अध्यादेश लाना चाहिए। शिवसेना उसका समर्थन करेगी। हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा अगर मंदिर नहीं बना तो सरकार नहीं बनेगी। हिंदू अब ताकतवर हो गया है और अब मार नहीं खाएगा।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा कि रामलला के दर्शन कर बाहर आने पर ऐसा लगा कि मैं जेल से निकल रहा हूं। मैं कल से अयोध्या में हूं। यहां अच्छा लग रहा है। राममंदिर का नाम लेकर अब वोट की राजनीति नहीं होनी चाहिए। पिछले चार सालों में सरकार ने कुछ नहीं किया। अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव प्रचार में राममंदिर का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। जनता से कह देना चाहिए कि राममंदिर भी हमारे लिए एक चुनावी जुमला था।
विज्ञापन
उद्घव ठाकरे ने कहा कि संसद का एक सत्र बचा हुआ है। इसमें राममंदिर के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। शिवसेना अध्यादेश का समर्थन करेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि, योगी जी ने कहा था कि वहां मंदिर था, मंदिर है और मंदिर ही रहेगा। ठाकरे बोले, दुख तो इस बात का है कि मंदिर दिख नहीं रहा है। जल्द से जल्द मंदिर निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन