फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two youths were brutally murdered in Lucknow, police is investigating

UP News: दोहरे हत्याकांड से दहली राजधानी, दो युवकों की गला रेतकर हत्या; लाशें देख कांप गई लोगों की रूह

Fri, 21 Mar 2025 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 10:29 PM IST
सार

शुक्रवार की रात दोहरे हत्याकांड से राजधानी दहल उठी। यहां दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्हें गला रेतकर मारा गया है। लाशें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो। 

विज्ञापन
Two youths were brutally murdered in Lucknow, police is investigating
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात से इलाका दहल उठा। यहां दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्हें गला रेतकर मारा गया है। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा को रोंगटे खड़े हो गए। खबर फैली तो मौके पर देखने वालों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


घटना काकोरी इलाके में मोहान रोड के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन


शवों की शिनाख्त काकोरी के ही पान खेड़ा गांव निवासी मनोज राजपूत 23 और रोहित राजपूत 25 के रूप में हुई है। दोनों बाइक से खुर्रमपुर पॉवर हाउस की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों को रोककर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: रेप के बाद महिला की हत्या का मुख्य आरोपी एक लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर, मलिहाबाद में हुआ पुलिस से सामना


स्थानीय लोगों ने देर रात दोनों के खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। उधर, दो युवकों की हत्या की खबर गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस घटना स्थल पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। इस बीच परिजन भी वहां पहुंच गए। 

मौके पर संघर्ष के भी निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि मनोज और रोहित की हत्यारों से हाथापाई हुई थी। वारदात में करीब पांच से छह लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक वारदात को रात 10 बजे के करीब अंजाम दिया गया है। मौके से युवकों की बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed