फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two youths returning from DCP court attacked

Lucknow News: डीसीपी कोर्ट से लौट रहे दो युवकों पर हमला

Fri, 22 Aug 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from DCP court attacked
घायल विश्वजीत सिंह।
बख्शी का तालाब। डीसीपी उत्तरी कोर्ट से केस की सुनवाई के बाद घर लौट रहे दो युवकों पर सैरपुर स्थित सेवा हॉस्पिटल के सामने जानलेवा हमला किया गया। पीड़ितों ने हमलावरों पर सोने की चेन, नकदी और मोबाइल भी लूटने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बीकेटी के कठवारा निवासी हनुमान सिंह और विश्वजीत सिंह बृहस्पतिवार शाम लगभग 6:30 बजे डीसीपी उत्तरी कोर्ट से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दस युवकोंं ने उन लोगों को सेवा अस्पताल के पास घेरकर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर पर चोट लगी। आरोप है कि आरोपी विश्वजीत सिंह के गले से सोने की चेन, लगभग 12 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में दोनों डीसीपी उत्तरी कोर्ट से जमानत के बाद वापस लौट रहे थे। उसी को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित विश्वजीत की तहरीर पर बीकेटी के रहने वाले आरबी सिंह, छंगा, विकास व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घायल विश्वजीत सिंह।

घायल विश्वजीत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed