फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two youths died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में दाे युवकाें की मौत

Tue, 29 Aug 2023 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Aug 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
सीतापुर। सड़क हादसों में मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई। थाना तंबौर क्षेत्र में कम्हरिया गांव के पास कठूरा निवासी राहुल (18) साइकिल से खेत देखने निकला था। अचानक वह ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। लोग उसे लेकर सीएचसी तंबौर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हालत खराब होने के चलते उसे सीएचसी लहरपुर लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक कान में लीड लगाकर साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। पिसावां क्षेत्र के नेरी मार्ग पर कोटरा मोड़ के पास मंगलवार को बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महोली के नेरी निवासी कुलश्रेष्ठ शुक्ला (23) की मौके पर मौत हो गई। वहीं गांव का ही अभिषेक मिश्रा (22) घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed